Homeदेश-समाजअपनी ही भांजी से थे अवैध संबंध, पति नौशाद ने मामा अहमद के सिर...

अपनी ही भांजी से थे अवैध संबंध, पति नौशाद ने मामा अहमद के सिर पर हथौड़ा मार कर दी हत्या

पोस्टमॉर्टम में सारा सच सामने आया। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चला कि शकील अहमद की मौत करंट लगने से नहीं बल्कि सिर पर चोट लगने से हुई है। उसकी मौत की सूचना सबसे पहले आरोपित नौशाद आलम ने ही दी थी। नौशाद ने इस प्रकरण में एक अलग ही कहानी गढ़ रखी थी.....

दिल्ली में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी के मामा की हत्या कर दी। मामला पंजाबी बाग़ क्षेत्र का है, आरोपित की पहचान नौशाद आलम के तौर पर हुई है। नौशाद ने पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि शकील अहमद और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं। अहमद उसकी पत्नी का रिश्ते में मामा लगता था। मृतक का नाम शकील अहमद है। हालाँकि, शुरुआत में यह लगा था कि शकील की मौत करंट लगने से हुई है। उसे एक रिपेयर सेंटर में करंट लगने की बात कही गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम में सारा सच सामने आया। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चला कि शकील अहमद की मौत करंट लगने से नहीं बल्कि सिर पर चोट लगने से हुई है। उसकी मौत की सूचना सबसे पहले आरोपित नौशाद आलम ने ही दी थी। नौशाद ने इस प्रकरण में एक अलग ही कहानी गढ़ रखी थी। उसने बताया था कि करंट लगने के बाद शकील का सिर दीवार में भिड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई

नौशाद और शकील एक ही रिपेयरिंग कम्पनी में पिछले 9 महीनों से काम कर रहे थे। नौशाद ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी के फोन में एक रिकॉर्डिंग ऐप इनस्टॉल कर रखा था, जिससे उसे पता चलता रहे कि वह किस्से क्या बातें करती है? इसी ऐप के माध्यम से उसे पता चला कि उसकी पत्नी शकील से मिलती-जुलती है। रात को जब रिपेरिंग सेंटर में नौशाद और शकील अकेले थे, तब नौशाद ने उसके सिर पर हथौड़े से वार किया।

इसके बाद आरोपित नौशाद ने हथौड़े को धो कर उसमें टेप लपेट दिया ताकि किसी को भी शक न हो। इसके बाद उसने कम्पनी के मालिक से संपर्क कर करंट लगने की झूठी कहानी बताई। इसके बाद कम्पनी के मालिक सुमित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लिपुलेख-कालापानी पर शेखी बघार अपने ही देश में घिरे बालेन शाह, सुगौली संधि से ब्रिटेन का भी कनेक्शन: जानिए भारत-नेपाल सीमा विवाद के बारे...

नेपाल PM बालेन शाह ने लिपुलेख विवाद को लेकर अब ब्रिटेन के सामने हाथ फैलाया है, जबकि भारत के पास पहले से ही इसके ऐतिहासिक साक्ष्य मौजूद हैं।

गाँव में रात 10 बजे घूम रहा था आसिफ, टोकने पर सुबह साथियों के साथ किया हिंदुओं पर हमला: धनराज मौर्या की मौत, वारिस-साजिद-सलीम...

पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहम्मद आसिफ खान, उसके अब्बू वारिस अली, साथी साजिद खान, सलीम उर्फ सालिम अली, माजिद अली और आकिब को गिरफ्तार कर लिया है।
- विज्ञापन -