Homeदेश-समाज'मेरे पूर्वज हिन्दू थे, मुझे नमाज पढ़ना तक नहीं आता' : MP में ...

‘मेरे पूर्वज हिन्दू थे, मुझे नमाज पढ़ना तक नहीं आता’ : MP में इस्लाम छोड़ मोहम्मद निसार बन गए सोनू सिंह, पत्नी से मंदिर में किया फिर विवाह

निसार ने आठ साल से पहले हिन्दू लड़की रानी कायस्थ के साथ शादी की थी। तब से वह अपना जीवन एक हिन्दू की तरह गुजार रहे हैं। वह सनातन धर्म अपनाकर हिन्दू रीति रिवाज से एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ विवाह करना चाहते थे। इसलिए घरवापसी के बाद उनकी शादी उनकी पत्नी से फिर करवाई गई।

मध्य प्रदेश के मंदसौर के रहने वाले मोहम्मद निसार ने इस्लाम मजहब त्यागकर हिन्दू धर्म अपना लिया है। निसार मोहम्मद ने 8 साल पहले हिन्दू युवती से शादी की थी। वह शुक्रवार (30 सितंबर 2022) को गायत्री मंदिर में वैदिक विधि विधान से धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) कर अब सोनू सिंह बन गए हैं।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, निसार ने आठ साल से पहले हिन्दू लड़की रानी कायस्थ के साथ शादी की थी। तब से वह अपना जीवन एक हिन्दू की तरह गुजार रहे हैं। वह सनातन धर्म अपनाकर हिन्दू रीति रिवाज से एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ विवाह करना चाहते थे। चैतन्य सिंह राजपूत ने उनसे शपथ पत्र लेकर उनकी घर वापसी करवाई और वैदिक पद्धति से उनका फिर से विवाह भी कराया।

खबर के अनुसार निसार ने कहा, “मैं बहुत पहले ही सनातन अपना लेता, लेकिन कोई हिम्मत देने वाला नहीं था। मेरे दादा का नाम चाँद सिंह था। हमारे पूर्वज हिन्दू थे, इसलिए मैंने अपना नाम सोनू सिंह रखा और हिन्दू धर्म अपनाया। मुझे नमाज पढ़ना नहीं आता और ना ही मैंने कभी कुरान पढ़ा है। मुझे हिंदुओं की तरह रहना अच्छा लगता था। इसलिए मैं तिलक लगाता था। भारत का कानून मुझे इस बात की अनुमति देता है कि मेरी आस्था जिस धर्म में हो मैं उसे अपना सकूँ।”

बता दें कि इससे पहले सितंबर 2022 की शुरुआत में मंदसौर में ही एक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू युवक से शादी करके सनातन धर्म अपनाया था। इकरा ने इशिका बनकर 9 सितम्बर 2022 को गायत्री मंदिर में विधि-विधान से घर वापसी की थी। इस शादी को भी चैतन्य सिंह राजपूत (पूर्व जफर) ने ही सम्पन्न करवाया था।

उन्होंने इस सिलसिले में ऑपइंडिया से बात भी की थी। उन्होंने बताया था कि दूल्हे का नाम राहुल वर्मा है, जो मूल रूप से मंदसौर का रहने वाला है। राहुल अपने परिवार सहित राजस्थान के जोधपुर में रहता है और वहीं पर पढ़ाई के साथ डांस क्लास चलाता है। लड़की इकरा राहुल वर्मा की पड़ोसन थी और वहीं से दोनों का प्यार शुरू हुआ था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -