Homeदेश-समाजजयपुर के मंदिर में गेट का ताला तोड़ घुसे तीन नकाबपोश: 40 किलो की...

जयपुर के मंदिर में गेट का ताला तोड़ घुसे तीन नकाबपोश: 40 किलो की दो दान पेटियाँ चोरी, भीतर ₹80 हजार होने का दावा

मंदिर प्रशासन ने बताया कि दोनों दान पेटियों में लगभग 80,000 रुपए होंगे। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

राजस्थान में मंदिरों पर हमले और मूर्तियों के साथ तोड़-फोड़ की घटनाएँ बढ़ती ही जा रही हैं। राजधानी जयपुर में शुक्रवार (30 सितंबर 2022) को चोरों ने जैन मंदिर का गेट तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर मंदिर की दान पेटियाँ उठाकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज की जाँच से पता चला कि चोरों ने नकाब पहन रखी है। इससे उनकी पहचान में समय लग रहा है। सांगानेर थाना क्षेत्र में स्थित जैन मंदिर में शनिवार (1 अक्टूबर 2022) को पुजारी जब पहुँचे तो देखा कि मंदिर के चैनल और एल्युमिनियम वाले गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर पता चला कि मंदिर में रखी दो दान पेटियाँ चोरी हो गई हैं।

घटना की शिकायत माथुर वैश्व नगर सांगानेर निवासी दिनेश जैन ने दर्ज करवाई है। कल्याण नगर के शांति विहार में स्थित इस मंदिर में रात को करीब 2:30 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में मंदिर की रेकी करने के बाद तीन नकाबपोश दीवार कूदकर अंदर घुसते दिख रहे हैं।

अंदर घुसने के बाद मंदिर में नकाबपोशों ने खोजबीन की और उसके बाद दो दान पेटियाँ उठा ले गए। बदमाशों ने पहले छोटी दान पेटी ले गए, जिसका वजन लगभग 15 किलोग्राम बताया जा रहा है। वहीं, एक घंटे बाद लौटकर तीनों बदमाश वापस आए और 25 किलोग्राम वाली बड़ी दान पेटी को भी उठा ले गए।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर प्रशासन ने बताया कि दोनों दान पेटियों में लगभग 80,000 रुपए होंगे। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -