Homeदेश-समाजदुर्गा पूजा में भक्ति गीत क्यों बजाया, आयोजन में क्यों जा रही हो: हिंदू...

दुर्गा पूजा में भक्ति गीत क्यों बजाया, आयोजन में क्यों जा रही हो: हिंदू महिलाओं और लड़की को कट्टरपंथी मुस्लिमों ने बेरहमी से मारा

दुर्गा पूजा के दौरान हनुमान मंदिर में सुबह-शाम भक्ति गीत बज रहा था। मुस्लिम समुदाय के लोगों को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने मंदिर में पूजा करने गई तीन महिलाओं को पीटा। गोल्डन अहमद, सोबराती और सदीदन खातून सहित 15-20 अज्ञात पर FIR

मंदिर में भक्ति गीत बजाने और आयोजन में शामिल होने पर हिंदू महिलाओं और लड़की को पीटने का मामला सामने आया है। बिहार के गोपालगंज में मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हनुमान मंदिर में महिलाओं की पिटाई का आरोप लगा है। वहीं, मध्य प्रदेश के खरगोन में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती के साथ सिर्फ इसलिए मारपीट की, क्योंकि वह उसकी मर्जी के खिलाफ एक आयोजन में शामिल होना जा रही थी। युवती को मुँह और नाक पर काफी चोट आई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोपालगंज मामले में गोल्डन अहमद, सोबराती और सदीदन खातून पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। मुस्लिम समुदाय के लोगों पर आरोप है कि उन्होंने मंदिर में पूजा करने गई तीन महिलाओं को पीटा। तीनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान इस मंदिर में सुबह-शाम भक्ति गीत बज रहा था, जिसका मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध किया था। उन्होंने लाउडस्पीकर बंद नहीं करने पर 3 महिलाओं को बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। जख्मी बुजुर्ग महिला गुलाबी देवी ने बताया कि जब लड़कियाँ मंदिर में पूजा करने के लिए आती हैं, तो ये लोग उनके साथ छेड़खानी करते हैं।

इस घटना को लेकर गोपालगंज सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीपीओ ने यह भी कहा कि एक ही समाज और गाँव में रहने वाले लोगों के दिमाग में ऐसा विचार कैसे पनप सकता है कि आप आरती मत गाइए, आप भजन मत गाइए।

हिंदू लड़की को मारा क्योंकि वो आयोजन में जा रही थी

बिहार से दूर मध्य प्रदेश है तो क्या हुआ… हिंदू-घृणा कट्टरपंथी इस्लामियों के नस-नस में समाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खरगोन की 21 वर्षीय युवती रविवार (2 अक्टूबर 2022) को एक आयोजन में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी आरोपित मोईन (उम्र 21 साल, अब्बा का नाम दिलावर खान) ने उसे शिवशक्ति नगर में रोका और आयोजन में जाने से मना किया।

हिंदू युवती ने उसकी बात मानने से मना कर दिया। इसके बाद मोईन ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहाँ मौजूद लोगों ने आरोपित को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वहाँ से भाग गया। युवती पहले हिंदू संगठन में शामिल रह चुकी है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -