Homeदेश-समाजआदिपुरुष में भगवान राम और हनुमान जी का गलत चित्रण...फिल्म रिलीज पर लगे बैन:...

आदिपुरुष में भगवान राम और हनुमान जी का गलत चित्रण…फिल्म रिलीज पर लगे बैन: दिल्ली कोर्ट में दायर हुई याचिका, लखनऊ में शिकायत दर्ज

याचिका में ये आरोप लगाया गया है कि भगवान राम और हनुमान को चमड़े की पट्टियाँ पहनाकर एक अनुचित और गलत कैरेक्टर में दिखाया गया। वहीं रावण का चित्रण भी गलत ढंग से किया गया है।

आदिपुरुष को रिलीज होने से रोकने के लिए दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर हुई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में भगवान राम और भहवान हनुमान को गलत ढंग से दिखाया गया।

समाचारा एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली की एक अदालत में फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज पर रोक लगाने की माँग को लेकर याचिका दर्ज की गई है। याचिका में ये आरोप लगाया गया है कि भगवान राम और हनुमान को चमड़े की पट्टियाँ पहनाकर एक अनुचित और गलत कैरेक्टर में दिखाया गया। वहीं रावण का चित्रण भी गलत ढंग से किया गया है।

बता दें कि इससे पहले यूपी के लखनऊ में इस फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। कलाकारों और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की माँग वकील प्रमोद पांडे ने की थी। उनकी माँग थी किं हिंदू देवी-देवताओं को गलत ढंग से कैरेक्टराइज करने के लिए फिल्म निर्माताओं के साथ कलाकारों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 153 ए के तहत केस होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आदिपुरुष का टीजर रिलीज होने के बाद से उसके बॉयकॉट की माँग सोशल मीडिया पर चल रही है। लोगों में इस बात का गुस्सा है कि 500 करोड़ में इतने घटिया वीएफएक्स वाली फिल्म को तैयार किया गया है। वहीं आरोप यह भी है कि आखिर कैसे फिल्म निर्माताओं ने राम भगवान और हनुमान जी का किरदार निभाने वाले कलाकारों को चमड़े की बेल्ट पहनाकर पेश किया। वहीं रावण के बालों के हेयरस्टाइल पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -