Homeदेश-समाजआदिपुरुष में भगवान राम और हनुमान जी का गलत चित्रण...फिल्म रिलीज पर लगे बैन:...

आदिपुरुष में भगवान राम और हनुमान जी का गलत चित्रण…फिल्म रिलीज पर लगे बैन: दिल्ली कोर्ट में दायर हुई याचिका, लखनऊ में शिकायत दर्ज

याचिका में ये आरोप लगाया गया है कि भगवान राम और हनुमान को चमड़े की पट्टियाँ पहनाकर एक अनुचित और गलत कैरेक्टर में दिखाया गया। वहीं रावण का चित्रण भी गलत ढंग से किया गया है।

आदिपुरुष को रिलीज होने से रोकने के लिए दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर हुई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में भगवान राम और भहवान हनुमान को गलत ढंग से दिखाया गया।

समाचारा एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली की एक अदालत में फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज पर रोक लगाने की माँग को लेकर याचिका दर्ज की गई है। याचिका में ये आरोप लगाया गया है कि भगवान राम और हनुमान को चमड़े की पट्टियाँ पहनाकर एक अनुचित और गलत कैरेक्टर में दिखाया गया। वहीं रावण का चित्रण भी गलत ढंग से किया गया है।

बता दें कि इससे पहले यूपी के लखनऊ में इस फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। कलाकारों और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की माँग वकील प्रमोद पांडे ने की थी। उनकी माँग थी किं हिंदू देवी-देवताओं को गलत ढंग से कैरेक्टराइज करने के लिए फिल्म निर्माताओं के साथ कलाकारों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 153 ए के तहत केस होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आदिपुरुष का टीजर रिलीज होने के बाद से उसके बॉयकॉट की माँग सोशल मीडिया पर चल रही है। लोगों में इस बात का गुस्सा है कि 500 करोड़ में इतने घटिया वीएफएक्स वाली फिल्म को तैयार किया गया है। वहीं आरोप यह भी है कि आखिर कैसे फिल्म निर्माताओं ने राम भगवान और हनुमान जी का किरदार निभाने वाले कलाकारों को चमड़े की बेल्ट पहनाकर पेश किया। वहीं रावण के बालों के हेयरस्टाइल पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -