Friday, May 17, 2024
Homeराजनीति'गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चल रही भाजपा की हवा, जीतेगी पार्टी': प्रशांत किशोर...

‘गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चल रही भाजपा की हवा, जीतेगी पार्टी’: प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, कहा – चुनाव छोड़ केरल में यात्रा निकाल रहे राहुल गाँधी

पश्चिमी चम्पारण जिले में अपनी यात्रा के 15वें दिन प्रशांत किशोर ने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा के पक्ष में हवा चल रही है।

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कई तरह कयास लगाए जा रहे हैं। हालाँकि, अधिकांश सर्वे दोनों राज्यों में भाजपा की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। गुजरात में भाजपा विगत 27 वर्षों से सत्ता में है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) वहाँ तरह-तरह के चुनावी वादों के साथ पूरी ताकत झोंक रही है। अब प्रशांत किशोर ने ही दोनों राज्यों में चुनावी नतीजों को लेकर भविष्यवाणी की है।

‘नवभारत टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, चुनावी रणनीतिकार और इन दिनों बिहार में अपनी ‘जन सुराज यात्रा’ निकाल रहे प्रशांत किशोर ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी चम्पारण जिले में अपनी यात्रा के 15वें दिन प्रशांत किशोर ने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा के पक्ष में हवा चल रही है।

प्रशांत ने दोनों राज्‍यों में ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थिति को लेकर भी अपना अनुमान बताया। उन्होंने कहा कि गुजरात में AAP चुनाव जरूर लड़ रही है, लेकिन इससे भाजपा को कोई खास नुकसान नहीं होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में AAP का कोई असर नहीं है।

पीके ने दक्षिण भारत के राज्यों से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे कॉन्‍ग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गाँधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव है और राहुल गाँधी चुनाव छोड़कर केरल में यात्रा निकाल रहे हैं। कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि प्रशांत किशोर कॉन्ग्रेस में शामिल होने वाले हैं, लेकिन दोनों के बीच बात बन नहीं पाई थी।

बहरहाल, दोनों राज्‍यों में चुनाव में जीत का अनुमान सिर्फ पीके ने ही नहीं लगाया है, बल्कि ‘टाइम्‍स नाउ नवभारत (Times Now Navbharat)’ के सर्वे और इससे पहले एबीपी- सी वोटर(ABP C-Voter) के ओपिनियन पोल में भी भाजपा की जीत(BJP to Return In HP and Gujarat) पर मुहर लगाई गई थी।

‘टाइम्स नाउ नवभारत’ के सर्वे के अनुसार, गुजरात में भाजपा को 125-131 सीटें मिल सकती हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में पार्टी को 38-42 सीटें प्राप्त हो सकती हैं। जहाँ गुजरात में बहुमत का जादुई आँकड़ा 92 है, वहीं हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की ज़रूरत होती है।

इस ओपिनियन पोल की मानें तो गुजरात में बीजेपी को 48%, कॉन्ग्रेस पार्टी को 21%, अरविंद केजरीवाल की AAP को 24%और अन्य को 7% वोट प्राप्त हो सकते हैं। सर्वे में ‘आम आदमी पार्टी’ को गुजरात में दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए दिखाया गया है।

इससे पहले इन चुनावों से पहले एबीपी सी-वोटर (ABP C-VOTER) ने दोनों राज्यों में ओपिनियन पोल किया था। इस ओपिनियन पोल के हिसाब से गुजरात में भाजपा 135 से 143 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूम में सामने आएगी। यानी गुजरात मे भाजपा को 40 सीटों का लाभ होता दिख रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश की बात करें तो एबीपी सी-वोटर के ओपिनियन पोल के अनुसार, यहाँ की कुल 68 सीटों में से सत्तारूढ़ भाजपा 37 से 45 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ सकती है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM मोदी ने रमजान में गाजा पर बंद करवाई थी बमबारी, विशेष दूत भेजा था इजरायल: इंटरव्यू में किया खुलासा, कहा- यहाँ मुझे मुस्लिमों...

पीएम मोदी ने कहा कि रमजान के महीने में गाजा पर बमबारी रुकवाने के लिए अपने 'विशेष दूत' को इजरायल भेजा था और इजरायल ने बमबारी रोकी थी।

‘साली तेरी औकात क्या है, नीच औरत, ऐसी जगह गाड़ेंगे पता तक नहीं चलेगा’: पीरियड में थीं स्वाति मालीवाल, फिर भी टांगों के बीच...

स्वाति मालीवाल ने बताया कि उन्हें बिभव कुमार ने उन्हें एक साथ 7-8 थप्पड़ मारे। जब स्वाति मालीवाल ने इसका विरोध किया और उन्हें पीछे धकेला तो बिभव कुमार उन पर टूट पड़े।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -