Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअगर भारत जीत गया तो... पाकिस्तानी अभिनेत्री ने T20 विश्व कप के मैच से...

अगर भारत जीत गया तो… पाकिस्तानी अभिनेत्री ने T20 विश्व कप के मैच से पहले दी थी चुनौती, लोगों ने उसके ‘अब्बू’ पर उठाए सवाल

इसके बाद पाकिस्तान की हार से बौखलाई सेहर शिनवारी ने सोशल मीडिया पर जहर उगलना शुरू कर दिया। उन्होंने लिखा, "वर्तमान में #Delete शब्द भारत में केवल मुझे अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट करने के लिए ट्रेंड कर रहा है। इससे पता चलता है कि वे मेरे ट्वीट से कितने डरे हुए हैं।"

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली की नाबाद 82 रनों की पारी के बदौलत रविवार (23 अक्टूबर, 2022) को भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान को हराने के बाद हर तरफ विराट कोहली के ही चर्चे हैं। इसी बीच पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों को चुनौती देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था।

उन्होंने 23 अक्टूबर, 2022 को लिखा था कि अगर भारत टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देता है, तो वह हमेशा के लिए अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर देंगी और कभी भी इस प्लेटफॉर्म पर नहीं आएँगी। खैर, पाकिस्तान का भारत पर जीत दर्ज करने का उनका सपना अधूरा ही रह गया। लेकिन उन्होंने दो दिन बाद भी अपना अकाउंट डिलीट नहीं किया है।

फोटो साभार: सेहर शिनवारी का ट्विटर

एक यूजर ने कहा, “आप अपने अकाउंट को डिलीट नहीं कर सकतीं, Fakistan Fake।”


​एक और यूजर ने लिखा, “अभी भी आपका अकाउंट ओपन है। इसे डिलीट करें और यहाँ से जाएँ।” दूसरे यूजर ने लिखा, “अभी तक तुमने अपना अकाउंट डिलीट नहीं किया।”

एक ने लिखा, “एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों आप लोगों पर किसी को भरोसा नहीं करना चाहिए। अभी भी एक्टिव हो।”

टीम इंडिया की जीत के बाद शिनवारी ने एक और ट्वीट किया, “पाकिस्तान ने अपनी बेटी इंडिया को आज दीवाली का तोहफा दिया है।”

यह ट्वीट टीम इंडिया के प्रशंसकों को अच्छा नहीं लगा। देवांश नाम के यूजर ने कहा, “कितने अब्बू हैं? अगर एक अब्बू की हो तो जैसा लिखा है वैसा ही करो।”

इसके बाद पाकिस्तान की हार से बौखलाई सेहर शिनवारी ने सोशल मीडिया पर जहर उगलना शुरू कर दिया। वह अगले दिन यानी सोमवार (24 अक्टूबर ,2022) को एक और ट्वीट करती हैं। इसमें वह लिखती हैं, “वर्तमान में #Delete शब्द भारत में केवल मुझे अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट करने के लिए ट्रेंड कर रहा है। इससे पता चलता है कि वे मेरे ट्वीट से कितने डरे हुए हैं।”

बता दें कि सोशल पर टीम इंडिया के प्रशंसक लगातार अभिनेत्री को उनका वादा याद दिलाकर ट्विटर को हमेशा के लिए अलविदा कहने के लिए कह रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।

आज से आरंभ हुआ चातुर्मास: 120 दिनों तक योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन; जानें- इन महीनों में कैसा हो...

आज से शुरू चातुर्मास। विष्णु की योगनिद्रा तक शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन। जानें 120 दिनों का धार्मिक महत्व। माँगलिक कार्यों पर विराम।
- विज्ञापन -