Homeदेश-समाजफरारी में भी फतेहपुर के चर्च में धर्मांतरण करवा रहा था पादरी, बनवा रखे...

फरारी में भी फतेहपुर के चर्च में धर्मांतरण करवा रहा था पादरी, बनवा रखे थे 4 आधार कार्ड: मेरठ में हिंदुओं को ईसाई बनाने के मामले में 8 गिरफ्तार

मेरठ में ब्रह्मपुरी इलाके में 400 हिन्दुओं के सामूहिक धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य नामजद आरोपित फरार है। इन 8 आरोपितों में 3 महिलाएँ हैं। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने आरोपितों पर रासुका के तहत कार्रवाई की माँग की है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस ने धर्मान्तरण के आरोप में एक पादरी को गिरफ्तार किया है। पादरी का नाम विजय मसीह है जो ढाई माह से फरार चल रहा था। वह फरारी के दौरान भी चर्च में चोरी छिपे धर्म परिवर्तन करवा रहा था। बताया जा रहा है कि विजय मसीह के पास से अलग-अलग नाम और पते के पहचान पत्र बरामद हुए है। पादरी की गिरफ्तारी रविवार (30 अक्टूबर 2022) को हुई।

फतहेपुर पुलिस के SHO कोतवाली इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि 30 अक्टूबर को वे पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान वर्मा तिराहे पर उन्हें मुखबिर ने जानकारी दी कि चूना वाली गली में धर्म परिवर्तन मामले का फरार आरोपित मौजूद है। मुखबिर की बताई जगह पर पुलिस ने फौरन छापा मारा और विजय मसीह उनके हाथ लग गया। पुलिस को वह चर्च के गेट पर मिला।

पुलिस प्रेसनोट (साभार- फतेहपुर पुलिस)

पुलिस के मुताबिक आरोपित विजय मसीह की उम्र 36 वर्ष है। उसके पिता का नाम अमर मसीह है जो लखनऊ के कल्ली पश्चिम गाँधी गाँव का रहने वाला है। वो अस्थायी तौर पर फतेहपुर में रहता था। इंस्पेक्टर अमित मिश्रा के मुताबिक विजय मसीह की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 4 आधार कार्ड मिले। ये आधार कार्ड केशन, केशन जोसफ, सत्यपाल और सत्यपाल समरान के नाम से थे। इनके नंबर भी अलग-अलग थे। जब पुलिस ने आधार कार्डों के बारे में पूछा तब विजय मसीह ने बताया कि उन सभी का धर्मान्तरण करवाया जा चुका है। विजय ने ये भी बताया कि धर्मांतरित लोगों का नए धर्म के अनुसार नया आधार कार्ड जारी किया गया है।

विजय मसीह ने बताया कि वर्ड विजन चर्च के लोगों ने भी धर्म परिवर्तन में उसकी मदद की थी। मसीह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ढाई माह पूर्व में वह फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में भोले-भाले हिन्दुओं को ब्रेनवाश कर धर्मांतरित करवाने के आरोप में फरार हुआ था। उस पर 153- A, 506, 420, 467, 466, 471 IPC के साथ धर्म परिवर्तन अधिनियम की धारा 3/5 (1) के तहत केस दर्ज था।

मेरठ में धर्मान्तरण मामले में 8 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ही मेरठ में ब्रह्मपुरी इलाके में 400 हिन्दुओं के सामूहिक धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मामले में एक अन्य नामजद आरोपित फरार है। इन 8 आरोपितों में 3 महिलाएँ हैं। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने आरोपितों पर रासुका के तहत कार्रवाई की माँग की है। संगीत सोम के मुताबिक इस साजिश में बाहरी लोग शामिल हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -