Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस में हुए किनारे तो बोले शशि थरूर- मैं मोदी विरोधी नहीं, बताया- प्रचार...

कॉन्ग्रेस में हुए किनारे तो बोले शशि थरूर- मैं मोदी विरोधी नहीं, बताया- प्रचार करना चाहते थे पर सूची में नहीं रखा नाम

कुछ दिन पहले ही यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के एसोसिएट प्रोफेसर सोशियोलॉजिस्ट सैल्वाटोर बेबोनेस ने कहा था कि भारत का बुद्धिजीवी वर्ग मोदी और भाजपा विरोधी के साथ-साथ देश विरोधी भी है। उन्होंने कहा कि भारत को फासीवादी दर्शाने के पीछे भारत का बुद्धिजीवी वर्ग और ग्लोबल मीडिया है।

गाँधी परिवार समर्थित मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कॉन्ग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हारने के बाद पार्टी शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे बुद्धिजीवी हैं, लेकिन मोदी विरोधी या देश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई के बड़ी सरकार के खिलाफ है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के एसोसिएट प्रोफेसर सोशियोलॉजिस्ट सैल्वाटोर बेबोनेस ने कहा था कि भारत का बुद्धिजीवी वर्ग मोदी और भाजपा विरोधी के साथ-साथ देश विरोधी भी है। उन्होंने कहा कि भारत को फासीवादी दर्शाने के पीछे भारत का बुद्धिजीवी वर्ग और ग्लोबल मीडिया है।

आजतक से बातचीत में थरूर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत नहीं करते हैं। उनका विरोध सिर्फ राजनीतिक और एक सरकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कई योजनाओं को आगे बढ़ाया, जिसकी शुरुआत कॉन्ग्रेस ने की थी लेकिन एक बार भी इसका श्रेय पार्टी को नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वे भाजपा का विरोध करते रहेंगे।

थरूर ने आगे कहा कि एक बुद्धिजीवी होने के नाते वे भारत के खिलाफ नहीं हैं और ना ही मोदी के विरोधी हैं। थरूर का कहना है कि उनका विरोध तो सिर्फ एक बड़ी सरकार तक सीमित है। थरूर ने कहा कि जनता की आवश्यकताएँ सर्वोपरि हैं।  

शशि थरूर को हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जारी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचारकों की सूची ममें शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, “मैं गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करना चाहता था, मगर मुझे पार्टी ने स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल नहीं किया।”

उन्होंने कहा, “पार्टी को शायद मेरी सर्विस की वहाँ आवश्यकता नहीं है। वैसे भी यदि मैं बिना स्टार प्रचारक बने किसी चुनावी प्रदेश में जाता हूँ तो चुनाव आयोग द्वारा एक्शन लिया जा सकता है। उम्मीदवार के खर्चे से पैसे काटे जा सकते हैं।”

बता दें कि कॉन्ग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हारने के बाद शशि थरूर को पार्टी में एक तरह से साइड लाइन कर दिया गया है। पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में बनाई गई कॉन्ग्रेस की नई कार्यसमिति (CWC) में शशि थरूर को जगह नहीं मिली है।

इस कमेटी में 47 सदस्यों को जगह दी गई है। इसमें सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, मनमोहन सिंह, दिग्विजय सिंह, हरीश रावत, एके अंटनी, अभिषेक मनु सिंघवी, आनंद शर्मा, रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, दिअंबिका सोनी आदि के नाम शामिल हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -