Homeदेश-समाज8 बच्चों के बाप की 'बेटी-बहू' पर थी बुरी नजर, पत्नी-बेटे ने काटकर किए...

8 बच्चों के बाप की ‘बेटी-बहू’ पर थी बुरी नजर, पत्नी-बेटे ने काटकर किए टुकड़े: मई में मर्डर-नवंबर में खुलासा, रामलीला मैदान में मिले थे बॉडी पार्ट्स

मृतक की पहचान अंजन दास के तौर पर हुई है। उनकी बीवी पूनम और बेटे दीपक ने उन्हें 5 जून में मारा था। इसके बाद उन्हें फ्रिज में रख दिया। उनका कटा सिर और हाथ दिल्ली के त्रिलोकपुरी में बरामद हुआ था।

दिल्ली के पांडव नगर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। वहाँ एक पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति को बेरहमी से मार डाला और फिर उसके टुकड़े-टुकड़े करके उसे फ्रिज में बंद कर दिया। धीरे-धीरे दोनों माँ-बेटे लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगा ही रहे थे कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को उनके अपराध की भनक लग गई। पुलिस ने फौरन दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक वीडियो सामने आई है जिसमें दोनों माँ-बेटे थैले में लेकर शव के टुकड़े पास के मैदान में फेंकते दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में वो घर और फ्रिज दिखाया गया है जहाँ हत्या को अंजाम दिया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक की पहचान अंजन दास के तौर पर हुई। उनकी बीवी पूनम और पूनम के बेटे दीपक ने उन्हें मई में मारा था। इसके बाद उन्हें फ्रिज में रख दिया। उनका कटा सिर और हाथ दिल्ली के त्रिलोकपुरी में जून में बरामद हुआ था लेकिन तब पुलिस उस सिर की शिनाख्त नहीं कर पाई थी। महीनों तक लगातार छानबीन के बाद पता चला की वो अंजन दास के शव के टुकड़े थे।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित गोयल ने बताया, “30 मई को माँ-बेटे ने अंजन को नींद की गोलियाँ मिलाकर शराब पिलाई। इसके बाद उन्होंने उसका गला काटा और बाकी शव को घर में रखे रखा ताकि पूरा खून एक बार में बह जाए। इसके बाद उन्होंने शव को 10 टुकड़ों में काटा। हमें 6 मिल चुके हैं।”

डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि सबसे पहले उन्हें 5 जून को कुछ बॉडी पार्ट रामलीला मैदान में मिले थे। इसके 3 दिन बाद 2 पैर, 2 जांघ, 1 खोपड़ी और कलाई बरामद हुई। पुलिस ने कोशिश की कि किसी तरह शव की शिनाख्त हो पर बॉडी की पहचान नहीं हो सकी। कुछ समय बाद उन्हें अंजन दास का पता चला जो 5-6 माह से गायब थे और उनका परिवार कोई शिकायत नहीं करवा रहा था।

पुलिस ने पूछताछ की तो मालूम चला कि वाकई वो टुकड़े अंजन के थे जिन्हें उनकी पत्नी पूनम ने मारा था। दोनों की शादी 2017 में हुई थी। पूनम अपने बेटे दीपक और बेटियों के साथ अंजन के पास रहती थीं। पर बाद में पता चला कि अंजन ने पहले ही बिहार में शादी की हुई थी, वो 8 बच्चों के पिता भी थे, फिर भी यहाँ रहकर कुछ नहीं कमाते थे और सिर्फ लड़ते थे।

पुलिस के मुताबिक, पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजन से तंग आकर 30 मई को शराब में मिलाकर उसे नींद की दवाइयाँ दीं और उसके बाद अंजन का गला काटा। हत्या के बाद उन्होंने शव को पूरे दिन वैसा ही रखा ताकि पूरा खून शरीर से निकल जाए। खून बहने के बाद शव के 10 टुकड़े किए गए और उन्हें अलग-अलग इलाकों में फेंकना शुरू किया गया। इनमें 6 टुकड़े पुलिस को बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि अंजन दास, दीपक की बीवी और बहनों में से एक पर बुरी नजर रखता था, इस वजह से भी दीपक और उसकी माँ को अंजन पर गुस्सा आया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -