HomeराजनीतिPM मोदी ने खुद किया था कॉल, लेकिन इस बागी नेता ने वापस नहीं...

PM मोदी ने खुद किया था कॉल, लेकिन इस बागी नेता ने वापस नहीं लिया पर्चा: अब जब्त करवा ली अपनी जमानत, बातचीत का वीडियो हुआ था वायरल

चुनाव से पहले परमार ने आरोप लगाया था कि बीजेपी में उनकी उपेक्षा हुई, अपमान किया गया और उन्हें पुलिस केस में फँसाने के भी प्रयास किए गए।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। एक बार फिर जनता ने रिवाज कायम रखते हुए राज बदल दिया है। प्रदेश की 68 सीटों में से कॉन्ग्रेस ने 40 सीटें जीती हैं। वहीं, भाजपा 25 पर सिमट गई है। इसके अलावा 3 सीटों पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी यहाँ अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

राज्य की कई सीटों पर सबकी नजर थी। इनमें से एक सीट फतेहपुर है। फतेहपुर सीट उस वक्त चर्चा में आई थी, जब चुनाव प्रचार के दौरान कृपाल परमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फोन कॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस वक्त ऐसा दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार कृपाल परमार को फोन करके यहाँ से चुनाव नहीं लड़ने को कहा था।

कृपाल सिंह परमार का हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुत बुरा हश्र हुआ है। वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। इस सीट से कॉन्ग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने बीजेपी के राकेश पठानिया को हरा दिया। कॉन्ग्रेस के भवानी सिंह को 32452 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के राकेश पठानिया को 25462 वोट ही हासिल हुए हैं। इनके अलावा तीसरे स्थान पर रहे कृपाल परमार को 2794 वोट मिले हैं। फतेहपुर सीट पर 2012 से ही कॉन्ग्रेस का कब्जा रहा है।

चुनाव से पहले परमार ने आरोप लगाया था कि बीजेपी में उनकी उपेक्षा हुई, अपमान किया गया और उन्हें पुलिस केस में फँसाने के भी प्रयास किए गए। इन सब आरोपों के साथ कृपाल परमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। परमार की नाराजगी दूर करने के लिए खुद पीएम ने उन्हें फोन किया था। हालाँकि, पार्टी की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा गया।

वायरल वीडियो में भी फोन के दूसरी तरफ से आवाज जा रही है, “अगर मोदी का तुम्हारे जीवन में कोई रोल है…” इस पर परमार जवाब दे रहे हैं, “बहुत रोल है।” आगे सुनाई दे रहा है, “इस फोन कॉल की कीमत को कम मत आँकना।” परमार ने जवाब दिया, “नहीं, यह मेरे लिए भगवान का आदेश है।” इसके बाद परमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की शिकायत भी की कि वह उन्हें 15 सालों से जलील कर रहे हैं।

बता दें कि सराज सीट से CM जयराम ठाकुर ने कॉन्ग्रेस के चेतराम ठाकुर को रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। वे रिकॉर्ड 7वीं बार इस सीट से जीते हैं। वहीं, मंडी जिले की सुंदरनगर सीट पर BJP के राकेश जमवाल ने कॉन्ग्रेस के सोहन लाल ठाकुर को 8 हजार 125 वोटों से हराया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -