Homeदेश-समाजमॉब लिंचिंग: अय्यूब और लल्लन ने मदरसा शिक्षक कारी ओवैस को पीट-पीटकर मार डाला

मॉब लिंचिंग: अय्यूब और लल्लन ने मदरसा शिक्षक कारी ओवैस को पीट-पीटकर मार डाला

चश्‍मदीदों का कहना है कि कारी को हेडफोन पसंद नहीं आया था और वह वहाँ से जाने लगा। लेकिन तभी दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास मॉब लिंचिंग की एक घटना सामने आई है। हेडफोन की कीमत पर हुई बहस को लेकर बदमाशों ने एक 27 वर्षीय मदरसा शिक्षक को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक शिक्षक को बेरहमी से पीट रहे हैं, इस दौरान उसने भागकर जान बचाने की कोशिश भी की लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

मॉब लिंचिंग की इस घटना में मदरसा शिक्षक की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार (अगस्त 26, 2019) रात को रेलवे स्‍टेशन के एग्जिट गेट से बाहर निकल रहा उत्‍तर प्रदेश के शामली का रहने वाला कारी ओवैस एक दुकान पर हैडफोन लेने के लिए रुका। इसी दौरान उसकी दुकानदार से बहस हो गई।

पीड़ित की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले कारी ओवैस के रूप में हुई है। वह ग्रेटर नोएडा के एक मदरसे में पढ़ाता था।

कारी ओवैस ने मोबाइल की लीड को पैकिंग से निकाल लिया था, जिसके बाद दुकानदार ने लीड वापस लेने से मना कर दिया। दुकानदार ने कहा कि सामान खोल दिया है और अब इसे वापस नहीं लेंगे। लेकिन कारी सामान वापस करने पर अड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

दोनों में बहस होते देख और दुकानदार भी मौके पर पहुँच गए और युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में युवक को अरुणा आसफ अली अस्‍पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज करने के बाद दो दुकानदारों लल्लन और अय्यूब को हिरासत में ले लिया है।

डीसीपी (नॉर्थ) हरेंद्र सिंह के अनुसार, “सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और युवक को अरुणा आसफ अली हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ओवैस को लल्लन और उसके साथी अय्यूब ने मारा था।”

पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (IPC Section 304) के तहत गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कारी के परिवार वाले इसे हत्या का मामला बता रहे हैं जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति साफ हो पाएगी।

हालाँकि, चश्‍मदीदों का कहना है कि कारी को हेडफोन पसंद नहीं आया था और वह वहाँ से जाने लगा। लेकिन तभी दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -