Thursday, June 27, 2024
Homeसोशल ट्रेंड2022 का अंतिम शुक्रवार, दे गया 2 शोक समाचार-1 दुर्घटना: हीराबेन और पेले का...

2022 का अंतिम शुक्रवार, दे गया 2 शोक समाचार-1 दुर्घटना: हीराबेन और पेले का निधन, ऋषभ पंत बाल-बाल बचे

साल 2022 के अंतिम शुक्रवार को तीन घटनाएँ एक के बाद एक घटित हुईं। पहले खबर आई कि पीएम मोदी की माँ हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया, फिर पता चला कि ऋषभ पंत का भयानक कार एक्सीडेंट हो गया। वहीं तीसरा खबर ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की निधन की सुनाई पड़ी।

साल 2023 दस्तक देने वाला है। अधिकतर लोग वीकेंड पर नए साल का जश्न मनाने के मूड थे। लेकिन साल के अंतिम शुक्रवार को हुई दो मौत और एक हादसे ने सबको गमगीन कर दिया। इसने हर भारतीय की आँखों में आँसू ला दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन मोदी और ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले के निधन से हर कोई दुखी था। इसी बीच हमें भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की भयानक कार दुर्घटना के बारे में पता चला, जिसमें वह बाल-बाल बचे।

आज के दिन सोशल मीडिया पर जहाँ लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की माँ हीराबेन, पेले को विनम्र श्रद्धाजंलि दी। वहीं, ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते दिखे। ब्राजील के महान फुटबॉलर और तीन बार के विश्व कप विजेता पेले का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें दुनिया भर में फुटबॉल का पहला सुपरस्टार माना जाता है।

पेले के निधन की खबर सुनकर फैंस टूट गए

फुटबॉलर के फैन्स और शुभचिंतक उनके निधन की खबर सुनने के बाद टूट गए। उन्होंने उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। यही कारण है कि आज सुबह से ट्विटर की ट्रेंडिंग लिस्ट में #RIPKing ट्रेंड कर रहा है।

पेले का असली नाम एडसन एरेंटस डो नेसिमेंटो था। प्रशंसक उन्हें डिको, पेले और द ब्लैक पर्ल के नाम से भी पुकारते थे। पेले की बेटी कैली नैसिमेंटो ​​​​​ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की जानकारी दी। पिता के निधन के बाद बेटी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। कैली ने लिखा, “हम जो कुछ भी हैं आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।” पेले पेट के कैंसर, किडनी और हृदय की समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें 29 नवंबर, 2022 को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीएम मोदी की माँ का निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबा मोदी का 100 साल की उम्र में शुक्रवार (30 अक्टूबर 2022) तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर माँ के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… माँ में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”

इसके बाद अमित शाह, स्मृति ईरानी, आनंद महिंद्रा, अक्षय कुमार और कई मशहूर हस्तियों सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पीएम मोदी की माँ के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

ऋषभ पंत को कार दुर्घटना में आई गंभीर चोटें

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) शुक्रवार (30 दिसंबर 2022) सुबह कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे। डिवाइडर से टकराने के बाद उनकी कार जलकर राख हो गई। 25 वर्षीय क्रिकेटर अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनके साथ यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वे न्यू इयर पर अपने घरवालों को सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। ऋषभ पंत की कार दुर्घटना की खबर सुनते ही क्रिकेटर के फैंस चिंतित हो गए। वे उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करने लगे।

क्रिकेट जगत के लोगों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इसके बाद ट्विटर पर ‘गेट वेल सून चैंप’ ट्रेंड करने लगा।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हजारों को जेल, लाखों की नसबंदी: जो इमरजेंसी लोकतंत्र पर बनी घाव, उस पर बात नहीं चाहती कॉन्ग्रेस, सत्ता से हुई बाहर लेकिन तानाशाही...

केसी वेणुगोपाल के पत्र ने यह साफ कर दिया है कि कॉन्ग्रेस इमरजेंसी के दौर पर खुद तो बात नहीं ही करना चाहती बल्कि बाकी लोगों को भी इस विषय में चुप करना चाहती है।

9 से ज्यादा SIM खरीदे तो लग सकता है ₹2 लाख का जुर्माना, गड़बड़ करके लिया तो देने पड़ सकते हैं ₹50 लाख: जानें...

इस कानून के तहत भारत में एक व्यक्ति जीवन भर में अब 9 SIM ही खरीद सकेगा। यह SIM उसके आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र से जुड़े होंगे।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -