Homeदेश-समाजराजौरी में एक और घायल नागरिक की मौत, प्रिंस शर्मा ने इलाज के दौरान...

राजौरी में एक और घायल नागरिक की मौत, प्रिंस शर्मा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम: 7 मृतकों में 2 बच्चे भी: उधर सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया

राजौरी जिले में आतंकी घटना सामने आने के बाद केंद्रीय गृहमंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 18 अतिरिक्त कंपनियों को वहाँ तैनात किया गया है। इसके साथ ही इलाके से आतंकियों के सफाए का काम जोर-शोर से जारी है।

जम्मू संभाग के राजौरी में हिंदुओं की हत्या करने वाले दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। 1 जनवरी 2023 को इस्लामी आतंकियों द्वारा किए गए हमले में 7 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। ह्वाइट नाइट कॉर्प्स के अधिकारियों ने आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

अधिकारियों ने कहा, “शनिवार (7 जनवरी 2023) को रात 8 बजे भारतीय सेना के जवानों को बॉर्डर के पास पुँछ जिले के बालाकोट में तैनात किया गया था। वहाँ सुरक्षाबलों ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधियाँ देखीं और दो आतंकियों को मार गिराया।”

अधिकारियों ने कहा कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है और ऑपरेशन जारी है। हालाँकि, मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान सामने नहीं आई है और ना ही सुरक्षा बलों की ओर से बताया गया है कि वे भारतीय थे या सीमा पार से आए थे।

बता दें कि 1 जनवरी 2023 को दो अलग-अलग आतंकी घटनाओं में आतंकियों ने 2 बच्चों सहित 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, एक नागरिक आज रविवार (8 जनवरी 2023) को अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

जिस शख्स की मृत्यु हुई है, उसकी पहचान प्रिंस शर्मा के रूप में हुई है। प्रिंस की उम्र 222-23 साल बताई जा रही है। आतंकियों की गोली लगने के बाद प्रिंस को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल, जम्मू में भर्ती कराया गया था। वहाँ उनका निधन हो गया।

राजौरी जिले में आतंकी घटना सामने आने के बाद केंद्रीय गृहमंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 18 अतिरिक्त कंपनियों को वहाँ तैनात किया गया है। इसके साथ ही इलाके से आतंकियों के सफाए का काम जोर-शोर से जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -