Sunday, September 15, 2024
Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षादिल्ली पुलिस की टीम पर 100 नाइजीरियनों ने किया हमला, अपने साथी को भी...

दिल्ली पुलिस की टीम पर 100 नाइजीरियनों ने किया हमला, अपने साथी को भी हिरासत से भगाया: दोबारा रेड में महिला सहित 4 पकड़ाए

आरोपितों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420/120B और फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही इन लोगों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गए हैं। गिरफ्तार किए आरोपित अफ्रीकी देश नाइजारिया के बताए जा रहे हैं।

दिल्ली में रहने वाले 100 से अधिक अफ्रीकी नागरिकों ने शनिवार (7 जनवरी 2023) को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल की एक टीम अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को पकड़कर निर्वासित करने के लिए नेबसराय के राजू पार्क गई थी। दोपहर तक अधिकारियों ने तीन अफ्रीकी नागरिकों को पकड़ा लिया। इनकी वीसा अवधि खत्म हो चुकी थी, फिर भी वे अवैध रूप से देश में रह रहे थे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “टीम पकड़े गए तीनों विदेशियों को पुलिस स्टेशन लाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान अचानक 100 से अधिक अफ्रीकी नागरिक वहाँ एकत्र हो गए और पुलिस टीम को रोक दिया। हिरासत में लिए गए तीनों अफ्रीकी मौका पाकर भाग गए। बाद में फिलिप नाम के एक अफ्रीकी को पकड़ लिया गया, लेकिन दो भागने में सफल रहे।”

कहा जा रहा है कि नाइजीरिया नागरिकों ने पुलिस को रोक कर उनके साथ बदसलूकी और मारपीट भी की। इस घटना के बाद पुलिस बल सतर्क हो गई। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी कई थानों की पुलिस बल को इकट्ठा करके 6:30 बजे नारकोटिक्स स्क्वॉड के साथ वहाँ पहुँची। इस दौरान पुलिस ने एक महिला सहित चार अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए लोगों के नाम केने चुक्वु डेविड विलियम्स, इग्वे इमैनुएल चिमेज़ी, अज़ीगबे जॉन, क्वीन गॉडविन है। इनमें पकड़ी गई महिला क्वीन गॉडविन पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट में शामिल थी। इस कारण उसके साथ भागने में सफल रहे थे।

पुलिस की कार्रवाई देखकर एक बार फिर से करीब 200 अफ्रीकी नागरिक वहाँ जमा हो गए। वे हिरासत में लिए गए अफ्रीकी नागरिकों को भगाने की कोशिश करने लगे। हालाँकि, पुलिस उन्हें नेबसराय थाना लाने में सफल रही। अधिकारी ने बताया कि निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रहने वाले विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए निर्वासन की कार्यवाही की जा रही है। 

आरोपितों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420/120B और फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही इन लोगों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गए हैं। गिरफ्तार किए आरोपित अफ्रीकी देश नाइजारिया के बताए जा रहे हैं।

 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘कॉन्ग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप, तुष्टिकरण उसका लक्ष्य’: PM मोदी ने कुरूक्षेत्र में भरी हुँकार, कहा- नेहरू आरक्षण के खिलाफ थे, इंदिरा ने...

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में कॉन्ग्रेस और गाँधी परिवार पर जमकर हमला बोला।

‘हिमाचल प्रदेश में हथियार लेकर मुस्लिमों के नरसंहार को निकले हिन्दू’: जानिए उस वीडियो का सच जिसके जरिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बताया जा रहा...

गुलाम अब्दुल कादिर इलाहाबादी ने लिखा, "हिमाचल प्रदेश में शिमला में मस्जिद शहीद करने के लिए हथियार लेकर निकलना एक गंभीर और खतरनाक कदम है।"

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -