Homeदेश-समाजमुंबई के चर्च में घुसा दाऊद अंसारी, क्रॉस उखाड़े-कब्रें तोड़ी: रिपोर्ट में बताया- मानसिक...

मुंबई के चर्च में घुसा दाऊद अंसारी, क्रॉस उखाड़े-कब्रें तोड़ी: रिपोर्ट में बताया- मानसिक बीमार, अम्मी के इंतकाल से परेशान

सेंट माइकल चर्च में कब्रों को तोड़ने करने वाले दाऊद अंसारी को लेकर मीडिया में बताया जा रहा है कि दाऊद की तबीयत नहीं सही थी, वो अपनी अम्मी के इंतकाल से परेशान था

मुंबई के सेंट माइकल चर्च में शनिवार (7 जनवरी 2023) को 18 कब्रें और उन पर लगे क्रॉस तोड़ने के इल्जाम में महीम पुलिस ने दाऊद अंसारी नाम के 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दाऊद को उसके चाचा के घर से रविवार को (8 जनवरी 2023) गिरफ्तार किया। चर्च प्रशासन द्वारा घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए जाने के बाद से दाऊद को ढूँढा जा रहा था।

डीसीपी मनोज पाल ने बताया, पुलिस ने कालंबोली निवासी दाऊद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने चर्च की कब्रों में तोड़फोड़ की थी। वह अपने चाचा के साथ नवी मुंबई में गद्दों की दुकान पर नौकरी करता है। फिलहाल उसने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है।

सेंट माइकल चर्च के पादरी फादर लैंसी पिंटू ने कहा, “घटना सुबह 5 बजे के आसपास की है। चौकीदार ने ये बाद में देखा। सुबह भीड़ होती है इसलिए मुझे भी घटना का 8:30 बजे पता चला। इसके बाद घटना के बारे में फौरन पुलिस को इन्फॉर्म किया गया।”

बताया जा रहा है कि ये चर्च 400 वर्ष पुराना है और कब्रगाह भी तभी बनाई गई थी। अंसारी को फुटेज में देखने के बाद उसको पकड़ा गया। वह सीसीटीवी में तोड़फोड़ के बाद चर्च में घुटनों पर बैठकर प्रार्थना करते हुए भी देखा जा सकता है।

पुलिस का कहना है कि ये मामला गंभीर है क्योंकि इसमें धार्मिक एंगल भी है। वह लोग घटना के पीछे की मंशा पता करने में जुटे हैं। सीसीटीव में दिख रहा है अंसारी चर्च में करीबन 5:30 बजे घुसा। जब प्रार्थना शुरू हुई तो वो बाहर आ गया और उसने कब्रगाह में बड़ा पत्थर उठाकर करीबन 18 कब्रें तोड़ीं। इसके बाद वह चर्च में गया। वहाँ उसने अपना बस्ता नहीं पाया और इसकी शिकायत सुरक्षाकर्मियों से की।

वॉचमैन जब उसका बस्ता खोज रहा था तभी उन्हें कब्रगाह में हुई तोड़फोड़ का पता चला। शक होने पर अंसारी को पकड़ा गया। चर्च प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। लेकिन उस समय अंसारी किसी तरह वहाँ से भाग निकला। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी देख उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस ने कहा कि ये सब उसने जानबूझकर किया है। इस बीच मिड डे की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से दाऊद को मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। रिपोर्ट में यह भी दावा है कि पुलिस ने कहा कि आरोपित अपनी अम्मी के जाने के बाद से मानसिक रूप से तनाव में था। उसने भगवान में विश्वास करना बंद कर दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -