Tuesday, April 30, 2024
Homeदेश-समाजरेहान खान के लिए रुबीना बन गई यशोदा, एक दिन फाँसी के फंदे से...

रेहान खान के लिए रुबीना बन गई यशोदा, एक दिन फाँसी के फंदे से झूलती मिली: पीड़ित परिजनों ने बताया- मांस खाने को कहता था, पीटता था

मुंबई में यशोदा की हत्या के इल्जाम में पुलिस ने रेहान को गिरफ्तार किया है। रेहान से यशोदा ने 2018 में भागकर शादी की थी। उसके घरवालों का कहना है कि रेहान उनकी बेटी को मारता था।

मुंबई पुलिस ने रेहान खान नाम के शख्स को पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रेहान की पत्नी यशोदा खटीक धारावी स्थित अपने घर में सीलिंग रोड से लटकी हुई पाई गई थी। पुलिस ने यशोदा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रेहान की गिरफ्तारी की है। वहीं आरोपित रेहान का कहना है कि उसकी बीवी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की है।

24 वर्षीय यशोदा मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली थी। वह 2018 में रेहान खान के साथ घर छोड़कर चली गई थी और बाद में मुंबई में रहने लगी थी। यशोदा ने रेहान से मुंबई में ही शादी की और वहीं धारावी में रहने लगी। यशोदा के परिजनों का आरोप है कि रेहान यशोदा पर जबरन धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाता था और उसका नाम बदलकर रुबीना रख दिया था। परिवार का यह भी आरोप है कि रेहान शराब के नशे में यशोदा की पिटाई करता था। उसे मांस खाने को मजबूर करता था।

यशोदा के परिवार की शिकायत पर धारावी पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की और आरोपित रेहान पर IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही रेहान पर हत्या के मामले को आत्महत्या का दिखाने का भी आरोप लगा है। वहीं  धारावी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कांडलगांवकर ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि यशोदा खटीक की मौत गला घोंटने से हुई थी। रेहान खान और यशोधरा खटीक के 2 बच्चे हैं।

बता दें कि इससे पहले धारावी में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने यशोदा को न्याय दिलाने के लिए एक मार्च निकाला था। VHP का आरोप है कि यह मामला लव जिहाद का है।

देश में बढ़ रहा लव-जिहाद

उल्लेखनीय है कि देश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं साल 2022 में लव जिहाद के कुल 153 मामलों को ऑपइंडिया ने रिपोर्ट किया था। इससे कोई एक राज्य-विशेष ही प्रभावित नहीं है बल्कि लगभग हर राज्य ग्रसित है। साल 2022 में उत्तर प्रदेश से 65, मध्य प्रदेश से 37, झारखंड से 12, गुजरात और उत्तराखंड से 7-7, दिल्ली और कर्नाटक 5-5, महाराष्ट्र से 4, बिहार से 3, केरल, हरियाणा, राजस्थान से 2-2, जबकि असम से लव जिहाद का 1 मामला सामने आया। राज्यों के अलावा लव जिहाद का 1 मामला हमने नेपाल से भी कवर किया।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अपने बच्चों के लिए छोड़े पैसे-जमीन, आम लोगों के लिए गरीबी: कॉन्ग्रेस पार्टी के शाही परिवार की ‘विरासत’ PM मोदी ने गिनाए

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में कहा कि उन्होंने विपक्षी दलों के भ्रष्टाचार उजागर किए हैं, इसलिए उन्हें गालियाँ दी जा रही हैं।

‘पतंजलि’ को फँसाते-फँसाते सुप्रीम कोर्ट में खुद फँसा IMA, अध्यक्ष के बयान से उखड़ा न्यायाधीशों का पीठ: कहा- ये बेहद गंभीर, मानहानि का केस...

IMA अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण, अस्पष्ट और सामान्यीकृत बयान बताया था। कहा था - प्राइवेट डॉक्टर हतोत्साहित हुए।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -