Sunday, September 8, 2024
Homeदेश-समाजPM मोदी पर BBC की प्रोपेगंडा डॉक्यूमेंट्री को ब्लॉक करने का आदेश: ट्विटर और...

PM मोदी पर BBC की प्रोपेगंडा डॉक्यूमेंट्री को ब्लॉक करने का आदेश: ट्विटर और YouTube ने हटाया, गुजरात दंगों को लेकर जम कर फैलाया है झूठ

डॉक्यूमेंट्री न सिर्फ देश के अंदर की सार्वजानिक व्यवस्था पर बुरा असर डालेगी, बल्कि इस से विदेश में भी कई देशों के साथ भारत के दोस्ताना रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है।

भारत सरकार ने YouTube को आदेश दिया है कि वो BBC की गुजरात दंगों पर बनी दोषपूर्ण डॉक्यूमेंट्री को ब्लॉक कर दे। यूट्यूब के साथ ट्विटर के उन लिंक को भी ब्लॉक करने को कहा गया है जिसमें इस डॉक्यूमेंट्री का लिंक शेयर किया गया है। यह निर्णय केंद्रीय गृह, विदेश और सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने सामूहिक तौर पर डॉक्यूमेंट्री की जाँच के बाद लिया है। जाँच में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्र की सम्प्रभुता और अखंडता पर गलत असर डालने वाला पाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार ने BBC द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री की गहनता से जाँच की। जाँच के निष्कर्ष के तौर पर पाया गया कि डॉक्यूमेंट्री न सिर्फ देश के अंदर की सार्वजानिक व्यवस्था पर बुरा असर डालेगी, बल्कि इस से विदेश में भी कई देशों के साथ भारत के दोस्ताना रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। निष्कर्ष पर पहुँचने के बाद सूचना प्रसारण मंत्रालय ने IT अधिनियम 2021 के तहत YouTube और ट्विटर को आदेश जारी करते हुए इस डॉक्यूमेंट्री को हटाने का आदेश दिया। बताया जा रहा है कि आदेश का पालन भी ट्विटर और YouTube द्वारा किया गया है और डॉक्यूमेंट्री को हटा दिया गया है।

दरअसल ब्रिटिश ब्रॉडकॉस्टिंग कार्पोरेशन (BBC) ने अपनी विवादित डॉक्यूमेंट्री को 2 सीरीज के तौर पर बनाया था। इस सीरीज में साल 2002 के गुजरात दंगों को फिर से उभारते हुए वर्तमान प्रधानमंत्री और तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की नकारात्मक छवि पेश की गई थी। गुरुवार (19 जनवरी, 2023) को भारत सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर इस डॉक्यूमेंट्री की निंदा की गई और इसे एक प्रोपोगेंडा बताते हुए एक ख़ास मकसद बनाई गई डॉक्यूमेंट्री करार दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री को बनाने वाले की सोच और मानसिकता साफ झलक रही है।

खास बात यह भी है कि BBC से यह डॉक्यूमेंट्री उपलब्ध न होने के बाद भी कई अन्य यूट्यूब चैनल से पब्लिश कर के देश विरोधी एजेंडा चलाने में जुट गए हैं। अब यूट्यूब और ट्विटर को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि वह BBC की इस डॉक्यूमेंट्री या उसके कंटेंट को प्रकाशित करने वाले हैंडलों को बैन करे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ग्रामीण और रिश्तेदार कहते थे – अनाथालय में छोड़ आओ; आज उसी लड़की ने माँ-बाप की बेची हुई जमीन वापस खरीद कर लौटाई, पेरिस...

दीप्ति की प्रतिभा का पता कोच एन. रमेश को तब चला जब वह 15 वर्ष की थीं और उसके बाद से उन्होंने लगातार खुद को बेहतर ही किया है।

शेख हसीना का घर अब बनेगा ‘जुलाई क्रांति’ का स्मारक: उपद्रव के संग्रहण में क्या ब्रा-ब्लाउज लहराने वाली तस्वीरें भी लगेंगी?

यूनुस की अगुवाई में 5 सितंबर 2024 को सलाहकार परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसे "जुलाई क्रांति स्मारक संग्रहालय" के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -