Homeदेश-समाजमोहम्मद शमी को हर महीने को बीवी देने होंगे ₹50000, कोर्ट का आदेश: बेटी...

मोहम्मद शमी को हर महीने को बीवी देने होंगे ₹50000, कोर्ट का आदेश: बेटी के लिए ₹3 लाख और आपने लिए ₹7 लाख माँग रही थी हसीन जहाँ

मोहम्मद शमी को भविष्य में हसीन जहाँ को उनके गुजारे के लिए हर महीने की 10 तारीख तक 50 हजार रुपए अदा करने होंगे।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी बीवी हसीन जहाँ के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में हसीन जहाँ की बड़ी जीत हुई है। कोलकाता की अलीपुर जिला अदालत ने मोहम्मद शमी को आदेश दिया है कि वो हर महीने अपनी बीवी हसीन जहाँ को 50 हजार रुपए गुजारा भत्ता के तौर पर दें। यह पैसा हर महीने की 10 तारीख को देना होगा। अदालत ने सोमवार (23 जनवरी 2023) को अपने निर्णय में यह भी कहा कि शमी पर यह आदेश मार्च 2018 से लागू होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह निर्णय न्यायाधीश आनन्दिता गांगुली की कोर्ट ने सुनाया है। कोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद शमी को भविष्य में हसीन जहाँ को उनके गुजारे के लिए हर महीने की 10 तारीख तक 50 हजार रुपए अदा करने होंगे। इसके साथ शमी को मार्च 2018 के बाद से अब तक के बकाए का भी भुगतान हसीन जहाँ को 50 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब करना होगा। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं।

बताया जा रहा है कि इस राशि से हसीन जहाँ संतुष्ट नहीं हैं। साल 2018 में उन्होंने शमी से रिश्ते खराब होने के बाद 10 लाख रुपए प्रतिमाह की याचिका कोर्ट में दाखिल की थी। याचिका में हसीन जहाँ ने बेटी के लिए प्रतिमाह 3 लाख और अपने निजी कामों के लिए 7 लाख रुपए मासिक का ख़र्च बताया था। माना जा रहा है कि जिला अदालत के इस आदेश को हसीन जहाँ हाईकोर्ट में चुनौती दे सकती हैं। अदालत पहले ही हसीन जहाँ की बेटी के लिए शमी को 80 हजार रुपए प्रतिमाह देने का आदेश दे चुकी है।

गौरतलब है कि साल 2018 में मोहम्मद शमी की बीवी हसीन जहाँ खुल कर मीडिया के सामने आ गई थीं। तब उन्होंने शमी पर न सिर्फ अपनी प्रताड़ना बल्कि मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया था। हालाँकि आरोपों पर सफाई देते हुए शमी ने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बीवी को कौन भड़का रहा है। मैच फिक्सिंग के आरोपों पर शमी ने कहा था कि वो देश से गद्दारी के बजाय मरना पसंद करेंगे। बाद में शमी और हसीन जहाँ अलग-अलग हो गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी का फोकस ‘अंबेडकरवाद’ पर, किसी का ‘फ्री फिलिस्तीन’ पर: CJP प्रदर्शन से पनपे ‘इंफ्लुएंसर्स’ का अपना-अपना एजेंडा, जानिए कंटेंट की माइनिंग कर कैसे...

CJP प्रदर्शन से चमके मोहम्मद जुनैद, हर्षित, उज्जवल, रिया अहिर और नीशू जैसे तथाकथित इंफ्लुएंसर्स का अपना-अपना एजेंडा है।

Pink Saheli Smart Card: 1 अगस्त से दिल्ली की महिलाओं के लिए बदल जाएगा मुफ्त बस यात्रा का नियम, जानिए कैसे बनेगा कार्ड और...

1 अगस्त 2026 से दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा केवल पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से होगी और डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था लागू होगी।
- विज्ञापन -