Homeदेश-समाजछोटी लड़कियों से देह व्यापार करवाता था शमशेर खलीफा, पूरे बिहार में नेटवर्क, पुश्तैनी...

छोटी लड़कियों से देह व्यापार करवाता था शमशेर खलीफा, पूरे बिहार में नेटवर्क, पुश्तैनी धंधे से बनाई काफी संपत्ति… अब गिरफ्तार

एसपी योगेन्द्र कुमार ने आगे कहा कि उस पर हत्या का एक मामला और वेश्यावृत्ति के तीन मामले मामला दर्ज हैं। वह जिले में शीर्ष दस वांछित अपराधियों में शामिल है। खलीफा के साथी 7 महिलाओं और 8 व्यक्तियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बिहार पुलिस ने एक बडी कामयाबी हासिल की है। महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले कुख्यात दलाल शमशेर खलीफा को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुख्यात अपराधी खलीफा बेगूसराय क्षेत्र में अपने अवैध काम को चलाता था। हालाँकि उसका नेटवर्क कटिहार, पूर्णिया समेत बिहार के अन्य जिलों में फैला हुआ है।

बेगूसराय पुलिस ने ट्वीट कर बताया, “नाबालिग लड़कियों एवं महिलाओं को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाला कुख्यात अपराधी शमशेर खलीफा को पुलिस ने मंगलवार (31 जनवरी 2023) को गिरफ्तार कर लिया है। शमशेर खलीफा के अड्डे से पिछले माह पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो नाबालिग लड़की को सकुशल बचा के बाहर निकाला था।”

हालाँकि, उस समय पुलिस कार्रवाई के दौरान शमशेर खलीफा फरार होने में कामयाब हो गया था। पुलिस ने तब 7 महिलाओं और 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही खलीफा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने कहा, “नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर शमशेर देह व्यापार का धंधा चलाता था। यह उसका पुश्तैनी धंधा है। उसे पकड़ने के लिए हमने टीमें गठित की हुई थी। पिछले महीने बलिया थाना क्षेत्र में उसके अड्डे पर छापेमारी के दौरान वह बच निकला था, लेकिन इस बार उसपर हमारी कड़ी नजर थी। हमने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।”

एसपी योगेन्द्र कुमार ने आगे कहा कि उस पर हत्या का एक मामला और वेश्यावृत्ति के तीन मामले मामला दर्ज हैं। वह जिले में शीर्ष दस वांछित अपराधियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि देह व्यापार से शमशेर ने काफी संपत्ति जमा कर ली है। अब उसकी संपत्तियों की भी जाँच की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस कुख्यात अपराधी के गिरफ्तार होने के बाद इलाके में देह व्यापार में कमी आएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कब्रें बेचीं, हिंदुओं की संपत्ति वक्फ की और डिलीट कर दीं फाइल्स: UP के शिया वक़्फ बोर्ड में ₹1000 करोड़ के घोटाले का दावा,...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक, पूरा घोटाला 1000 करोड रुपए का है। इसमें कुछ हिंदू और कथित बेनामी संपत्तियों को भी वक्फ संपत्ति के तौर पर दर्ज करने का मामला भी शामिल है।

जंतर-मंतर पर ‘बेटी चुप कराओ’, झारखंड में बेटियों का जिक्र तक नहीं: दो प्रदर्शनों में ‘द वायर’ का दो एजेंडा, केंद्र पर सवाल तो...

'द वायर' का एजेंडा साफ है। जंतर-मंतर प्रदर्शन में मोदी सरकार ने महिलाओं को टारेगट किया और झारखंड मसले पर अत्याचारों का जिक्र तक नहीं किया।
- विज्ञापन -