Homeदेश-समाज'सेक्स एडिक्ट' शाहिब आबिद अंसारी 6 साल के मासूम के रेप में गिरफ्तार, पहले...

‘सेक्स एडिक्ट’ शाहिब आबिद अंसारी 6 साल के मासूम के रेप में गिरफ्तार, पहले से ही कई मामले दर्ज

पुलिस के रिकॉर्ड के हिसाब से भी आबिद अंसारी आदतन अपराधी है फिर भी कानून के लूपहोल्स का फायदा उठाकर बाहर घूम रहा था। उस पर अलग-अलग थानों में दर्जनों चोरी के मामले दर्ज है। दिल्ली में भी उस पर कई मामले दर्ज हैं।

मुंबई के ओशिवारा में कुछ ही दिन पहले जुडिशल कस्टडी से रिहा हुआ एक आदतन अपराधी 30 वर्षीय शाहिब आबिद अंसारी ने ओशिवारा से 6 साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद रेप किया। DNA की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने उसे सेक्स एडिक्ट बताया है और कहा है कि अपनी दोनों पत्नियों से अत्यधिक सेक्सुअल डिमांड के कारण उसका दोनो से पहले ही तलाक़ हो चुका है।

पुलिस के रिकॉर्ड के हिसाब से भी आबिद अंसारी आदतन अपराधी है फिर भी कानून के लूपहोल्स का फायदा उठाकर बाहर घूम रहा था। उस पर अलग-अलग थानों में दर्जनों चोरी के मामले दर्ज है। दिल्ली में भी उस पर कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसे मुंबई में भी 3 लाख के एक चोरी के मामले में गिरफ्तार भी किया था। उसकी तस्वीर लगभग सभी सम्बंधित थानों में होगी। लेकिन वह खुलेआम घूम रहा था।

31 अगस्त को ओशिवारा के BMC मैदान से एक 6 साल की बच्ची को चॉकलेट के बहाने फुसलाकर वह ऑटो से उसे एक निर्जन स्थान पर ले गया। जहाँ उसने उसका रेप किया और उसे वहीं जख्मी हालत में किसी को कुछ न बताने की धमकी देकर छोड़कर भाग गया। जैसे ही सड़क पर बदहवास दौड़ती उस बच्ची पर एक पुलिस वाले की नज़र पड़ी वह उसे थाने ले आया। जहाँ उसके माता-पिता पहले ही उसके गायब होने की रिपोर्ट लिखवा चुके थे।

पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल जाँच करवाई जहाँ उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए CCTV की मदद से आबिद अंसारी की पहचान की।

DCP परमजीत दहिया ने मीडिया से कहा कि “CCTV में साफ पता चल रहा था कि एक लाल टी सर्ट पहना व्यक्ति एक छोटी लड़की के साथ टहल रहा है। जहाँ उसे देखकर पहले फूड डिलीवरी बॉय का संदेह हुआ क्योंकि उस एरिया में 10-15 की संख्या में रहते हैं। दूसरे फुटेज में उसके टी सर्ट पर लिखे शब्द ‘मैट्रिक्स इमेजिन’ पढ़ा जा सकता था, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अंसारी की पहचान की।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -