Homeविविध विषयमनोरंजनभारतीय सेना के लिए प्यार: जिस परमवीर का निभाया किरदार, उनके भाई को सिद्धार्थ...

भारतीय सेना के लिए प्यार: जिस परमवीर का निभाया किरदार, उनके भाई को सिद्धार्थ और कियारा ने रिसेप्शन में बुलाया

मुंबई के सेंट रेजिस (St Regis) होटल में सिद्धार्थ और कियारा रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। इस रिसेप्शन पार्टी में कैप्टन विक्रम बत्रा के जुड़वा भाई विशाल बत्रा भी पहुँचेंगे। सिद्धार्थ मलहोत्रा ने कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था।

सिद्धार्थ मलहोत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी 2023 को विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों का विवाह राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में हुआ। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। मुंबई में 12 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। इस पार्टी में कारगिल की लड़ाई के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा भी शामिल हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मुंबई के सेंट रेजिस (St Regis) होटल में सिद्धार्थ और कियारा रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। उसके पहले जैसलमेर से नवविवाहित जोड़ा दिल्ली पहुँचा। यहाँ सिद्धार्थ के घरवालों ने बहु कियारा का स्वागत किया। शादी के बाद होने वाली रस्में भी निभाई गईं। अब अगली पार्टी मुंबई में होगी। यहाँ बॉलीवुड की नामी हस्तियाँ जोड़े को शुभकमानाएँ देने के लिए पार्टी का हिस्सा बनेंगी।

मेहमानों की लिस्ट में कई मशहूर हस्तियाँ शामिल हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस रिसेप्शन पार्टी में कैप्टन विक्रम बत्रा के जुड़वा भाई विशाल बत्रा भी पहुँचेंगे। रिसेप्शन में शामिल होने के लिए उन्हें भी दावत दी गई है। पहले व्यस्तता के कारण उनका पार्टी में शामिल होना कन्फर्म नहीं था। अब बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए समय निकाला है।

बता दें कि फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मलहोत्रा ने कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्‍म का निर्देशन विष्‍णु वर्धन द्वारा किया गया था। फिल्म 12 जुलाई 2021 के दिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज़ की गई थी। फिल्म में सिद्धार्थ और कियारा के अभिनय को खूब सराहा गया था। रिपोर्टों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शेरशाह की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे और फिर बाद में डेटिंग शुरू कर दी थी। फिल्म शेरशाह में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -