Homeराजनीति7 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे CM अशोक गहलोत, राजस्थान के इतिहास में...

7 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे CM अशोक गहलोत, राजस्थान के इतिहास में पहली बार बजट भाषण के बीच विधानसभा स्थगित

सीएम अशोक गहलोत सदन में लगातार 7 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे, उनको पता भी नहीं चला। मंत्री महेश जोशी ने अशोक गहलोत को बताया कि वह पुराना बजट पढ़ रहे हैं। तब कहीं जाकर उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार (10 फरवरी 2023) को विधानसभा में बजट पेश कर रहे थे। विपक्ष ने बीच में ही हँगामा करना शुरू कर दिया। क्यों? क्योंकि सीएम अशोक गहलोत सदन में लगातार 7 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे, उनको पता भी नहीं चला। इसको लेकर पहले तो विपक्ष ने ठहाके लगाए। इसके बाद हँगामा शुरू कर दिया। हँगामे के चलते सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट भाषण में पुराने बजट के कुछ पन्ने शामिल थे। अशोक गहलोत बिना इस बात पर ध्यान दिए लगातार पुराना बजट पढ़ते जा रहे थे। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने सदन में ही ठहाके लगाने शुरू कर दिए। हालाँकि, गहलोत फिर भी नहीं रुके। इससे विपक्ष ने हँगामा शुरू कर दिया।

इसके बाद राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी ने अशोक गहलोत को बताया कि वह पुराना बजट पढ़ रहे हैं। तब कहीं जाकर उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। विपक्ष के हँगामे के बीच अशोक गहलोत ने अपनी गलती के लिए माफी भी माँगी। लेकिन विपक्ष का हँगामा नहीं रुका। इसके बाद सदन को स्थगित करना पड़ा। राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब बजट भाषण के बीच में विधानसभा स्थगित की गई हो।

हालाँकि, अब यह सवाल उठना लाजिमी है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ब्रीफकेस में पुराना बजट कैसा आया? सरकार की ओर से यह कहा जा सकता है कि किसी अधिकारी ने ऐसी गलती की है। लेकिन किसी की गलती होने के बाद भी क्या अशोक गहलोत ने बजट पेश करने से पहले इसे पढ़ना जरूरी नहीं समझा?

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बच्ची के यौन उत्पीड़न-हत्या केस पर PC करते हुए ठहाके मारकर हँसने लगी तमिलनाडु पुलिस: Video देख भड़के नेटिजन्स, कहा- और बनाओ एक्टर को...

तमिलनाडु में कोयंबटूर के सुलूर क्षेत्र में 10 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच पुलिस अफसरों का हँसते-मुस्कुराते वीडियो वायरल हो रहा है।

आतंकी भिंडरावाले की तारीफ से लेकर खालिस्तान के समर्थन तक: भारत विरोधी गुनिशा कौर से मिलिए, जो बनाई गई अमेरिका के USCIRF की कमिश्नर

गुनीशा ने 'सिख्स फॉर जस्टिस' के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को 'सिख कार्यकर्ता' और मृत आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को सिर्फ 'कनाडाई नागरिक' बताया।
- विज्ञापन -