Homeदेश-समाजपति-सास की हत्या, टुकड़े कर फ्रिज में रखे, फिर पॉलीथिन में डाल लगाए ठिकाने:...

पति-सास की हत्या, टुकड़े कर फ्रिज में रखे, फिर पॉलीथिन में डाल लगाए ठिकाने: असम में मर्डर, मेघालय में मिले शव के टुकड़े

पुलिस ने मेघालय से शवों के कुछ हिस्से भी बरामद किए हैं। शंकरी डे का सिर कटा शव बरामद किया गया है, साथ ही एक पॉलीथिन बैग में कुछ कंबल और कपड़े भी मिले हैं। शव का हाथ और सिर गायब है। अमरज्योति डे का शव अभी तक नहीं मिला है।

असम के गुवाहाटी से दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बंदना कलिता नाम की एक महिला ने 7 महीने पहले अपने प्रेमी और एक दोस्त के साथ मिलकर ​पति व सास की निर्मम हत्या कर दी। फिर उनके शवों के टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया। इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए पॉलिथिन में शवों के टुकड़े डालकर उन्हें मेघालय की पहाड़ियों से नीचे फेंक दिया। पुलिस को गुवाहाटी डबल मर्डर केस का पता रविवार (19 फरवरी 2023) को चला। आरोपित बंदना कलिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने पिछले साल 17 अगस्त को अपने आशिक और एक दोस्त की मदद से पति अमरज्योति डे व सास शंकरी डे की हत्या की थी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि अपने पति और उसकी माँ को मारने और काटने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मेघालय की पहाड़ियों में उनके शवों के टुकड़े फेंक दिए थे। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जाँच जारी है। अपराध का मकसद महिला का अवैध संबंध और संपत्ति का लालच था।

अमरज्योति डे और बंदना कलिता गुवाहाटी शहर के पूर्वी हिस्से नरेंगी में रह रहे थे। कुछ सालों तक दोनों की शादी काफी अच्छी चली। लेकिन जब अमरज्योति को पता चला कि बंदना का धनजीत डेका नाम के एक युवक के साथ संबंध है, तो इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होने लगे। दूसरी ओर, अमरज्योति की माँ शंकरी डे का शहर के बीचों बीच चाँदमारी इलाके में पाँच मंजिला मकान था। एक मंजिल पर वह अकेली रहती थी, जबकि चार मंजिल किराए पर दे रखा था। किराया शंकरी डे का भाई इकट्ठा करता था। यह बात बंदना को बिल्कुल भी पसंद नहीं थी।

बताया जाता है कि अमरज्योति और बंदना तलाक लेने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन सात महीने पहले बंदना ने नूनमती थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति और सास गायब हैं। पुलिस ने जाँच शुरू की, लेकिन उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। कुछ समय बाद, बंदना ने पुलिस में एक और शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि शंकरी डे का भाई उसके पाँच बैंक खातों में रखे पैसों का दुरुपयोग कर रहा है।

यह उसके लिए एक बड़ी गलती साबित हुई। जब पुलिस ने बैंक खातों की जाँच की,तो पाया कि बंदना कलिता ने खुद एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी सास के बैंक खाते से पाँच लाख रुपए निकाले थे। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। आगे की जाँच में उसके खिलाफ और सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसे 19 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम ने मेघालय से शवों के कुछ हिस्से भी बरामद किए हैं। शंकरी डे का सिर कटा शव बरामद किया गया है, साथ ही एक पॉलीथिन बैग में कुछ कंबल और कपड़े भी मिले हैं। शव का हाथ और सिर गायब है। अमरज्योति डे का शव अभी तक नहीं मिला है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -