Homeदेश-समाजगैंगवार में मारा गया बसपा नेता: 10 अपराधी, 40 राउंड फायरिंग, शरीर में धॅंसे...

गैंगवार में मारा गया बसपा नेता: 10 अपराधी, 40 राउंड फायरिंग, शरीर में धॅंसे 26 बुलेट

मारे गए बसपा नेता का नाम वीरेंदर मान उर्फ़ काले था। पुलिस के मुताबिक़, काले भी बदमाश है। उसके ख़िलाफ़ विभिन्न थानों में क़रीब 14 मामले दर्ज थे। वह 2013 में बसपा से नगरपालिका का चुनाव भी लड़ चुका था।

अरसे बाद दिल्ली की सड़कों पर गैंगवार देखने को मिला। बदमाशों ने बसपा नेता को गोलियों से भून डाला। एक-एक कर के 26 बुलेट बसपा नेता के शरीर में धँस गए, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड में 40 राउंड गोलियाँ चलीं और 200 मीटर की दूरी से फायरिंग की गई। घटना रविवार (सितम्बर 8, 2019) सुबह 11 बजे की है।

मारे गए बसपा नेता का नाम वीरेंदर मान उर्फ़ काले है। पुलिस के मुताबिक़, काले भी बदमाश था और उसके ख़िलाफ़ विभिन्न थानों में क़रीब 14 मामले दर्ज थे। वह 2013 में मायावती की बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर नरेला क्षेत्र से नगरपालिका का चुनाव भी लड़ चुका था। गोलियाँ लगने के बाद उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वीरेंदर उर्फ़ काले को मार गिराने की इस वारदात में 10 से अधिक अपराधी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि व्यक्तिगत रंजिश के तहत मामले को अंजाम दिया गया है। हत्या करने के बाद सभी अपराधी भाग निकले। पुलिस को भी हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खँगाला जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -