Homeविविध विषयअन्य'माई बेबी, माई प्रिंसेज, माई लव': जैकलीन फर्नांडीस को महाठग सुकेश ने जेल से...

‘माई बेबी, माई प्रिंसेज, माई लव’: जैकलीन फर्नांडीस को महाठग सुकेश ने जेल से लिखा ‘हैप्पी होली’ वाला लेटर, कहा- जो रंग हुए फीके उन्हें वापस लाऊँगा

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को 'आई लव यू' कहा। साथ ही बोले, "माई बेबी, हमेशा मुस्कुराती रहो, तुम जानती हो कि तुम मेरे लिए क्या हो, और कितनी अहम हो...लव यू माई प्रिंसेज, मिस यू, माई बी, माई बोम्मा, माई लव।"

जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीस के लिए लव लेटर लिखा है। ये लेटर वैसे तो मीडिया के नाम है लेकिन इसमें लिखी बातें जैकलीन के प्रति सुकेश का प्रेम जाहिर करने वाली हैं। लेटर में पहले मीडिया बंधुओं को हर तरह का सपोर्ट देने के लिए ‘धन्यवाद’ कहा गया है और फिर जैकलीन को ‘होली की शुभकामनाएँ’ दी गईं हैं।

इस लेटर में लिखा है, “मैं बहुत कमाल की इंसान, शानदार और मेरी सदाबहार जैकलीन को होली की शुभकामनाएँ देता हूँ…. रंगों के त्योहार के दिन मैं तुमसे वादा करता हूँ, जो रंग फीके या गायब हो गए हैं उन्हें 100 बार वापस लाऊँगा। मेरे अंदाज में कहूँ तो यह साल बहुत चमकदार और रौशन होगा। मैं इसे सुनिश्चित करूँगा और यह मेरी ज़िम्मेदारी भी होगी।”

आगे सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को ‘आई लव यू’ कहा। साथ ही बोले, “माई बेबी, हमेशा मुस्कुराती रहो, तुम जानती हो कि तुम मेरे लिए क्या हो, और कितनी अहम हो…लव यू माई प्रिंसेज, मिस यू, माई बी, माई बोम्मा, माई लव।”

सुकेश ने मेरे साथ खेला: जैकलीन फर्नांडीस

बता दें कि एक तरफ सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद रहकर जैकलीन के लिए अपनी भावनाएँ व्यक्त कर रहा है। वहीं जैकलीन फर्नांडीस अब महाठग से परेशान हो चुकीं हैं। उन्होंने दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के वक्त कहा कि सुकेश ने उनकी भावनाओं के साथ खेला और उनकी जिंदगी को नरक बना दिया। जैकलीन के अनुसार, उन्हें न सिर्फ गुमराह किया गया बल्कि करियर के साथ उनके आम जीवन को भी तबाह कर दिया गया।

जैकलीन ने बताया था कि सुकेश उनसे एक बड़ा अधिकारी बनकर मिला था और उसके बाद से वो सिर्फ उन्हें बेवकूफ बनाता था। उसने अभिनेत्री से कहा था कि वो ‘सन टीवी’ का मालिक है। उसके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जो लाइन में हैं। मुलाकात के दौरान सुकेश ने खुद को अभिनेत्री का फैन बताया था और साउथ में काम करने का लालच भी दिया था। वो रोज जैकलीन को 3 बार फोन करता था।

वहीं जैकलीन का कहना था कि जब सुकेश 200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में जेल गया तब उन्हें उसकी सच्चाई पता चली। उसके बाद दोनों में कोई बात नहीं हुई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -