Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजर्मनी के चर्च में गोलीबारी, 7 के मरने की खबर: सर्च ऑपरेशन जारी, हमलावर...

जर्मनी के चर्च में गोलीबारी, 7 के मरने की खबर: सर्च ऑपरेशन जारी, हमलावर की पहचान का खुलासा नहीं

हैम्बर्ग पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी कि कम्युनिटी सेंटर के पास एक संदिग्ध की लाश मिली है जो हमलावर का हो सकता है। हमले में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं इसकी जाँच की जा रही है। कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

जर्मनी के एक चर्च में हुई फायरिंग में 7 लोगों के मरने की खबर आ रही है। यह घटना गुरुवार (09 मार्च, 2023) रात 9 बजे हैम्बर्ग में हुई। 8 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या की आधिकारिक तौर पर फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

हमलावर की पहचान अभी सामने नहीं आई है। उसके मारे जाने की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार रात करीब 9:15 बजे हैम्बर्ग के यहोवा स्थित किंगडम हॉल में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुँची पुलिस को कई घायल मिले जिन्हें गोली लगी हुई थी। घायलों को फौरी तौर पर अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में मरने वालों की संख्या 7 बताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से किसी तरह का अफवाह न फैलाने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार फायरिंग के बाद किसी के भागने के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस को शक है कि हमलावर या तो मारे गए लोगों में शामिल है या इमारत में अब भी छिपा हुआ है। पूरी इमारत को खाली करा लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमला क्यों किया गया यह साफ़ नहीं है। शुरुआती जाँच के आधार पर पता चला है कि चर्च में गुरुवार शाम चर्च में को कोई कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।

शुक्रवार (10 मार्च, 2023) की सुबह हैम्बर्ग पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी कि कम्युनिटी सेंटर के पास एक संदिग्ध की लाश मिली है जो हमलावर का हो सकता है। हमले में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं इसकी जाँच की जा रही है। कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। वहीं शहर के मेयर पीटर चेंचचर ने ट्विटर पर गोलीबारी की घटना पर शोक व्यक्त किया है और मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बता दें हाल के वर्षों में जर्मनी में इस तरह की घटनाएँ बढ़ी हैं। दिसंबर 2016 में राजधानी बर्लिन के क्रिसमस बाजार में इस्लामी कट्टरपंथियों ने हमला कर दिया था। हमलावरों ने भीड़-भाड़ वाले स्थान पर ट्रक से कई लोगों को कुचल दिया था। इस हमले में 12 लोग मारे गए थे। हमलावर आईएसआईएस समर्थक था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

इंडिया टुडे की जिस खबर को पढ़ लहालोट हो रही थी मोहम्मद जुबैर एंड वामपंथी गैंग, वो निकली फर्जी: UP में 5 दिन में...

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर इंडिया टुडे ने फर्जी खबर चलाई कि इससे 8,056 लोगों की मौत हो गई। इस खबर पर वामपंथी गैंग सरकार पर सवाल उठाने लगी। जानें पूरी सच्चाई क्या है?

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।
- विज्ञापन -