Homeराजनीतिबड़ा नेता बनना है तो पकड़ो एसपी-कलेक्टर का कॉलर: कॉन्ग्रेसी मंत्री कवासी लखमा ने...

बड़ा नेता बनना है तो पकड़ो एसपी-कलेक्टर का कॉलर: कॉन्ग्रेसी मंत्री कवासी लखमा ने बच्चों को दी नसीहत

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री लखमा अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते। इशारों में अधिकारियों की पिटाई की नसीहत उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर दी थी।

कॉन्ग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर से अजीबोगरीब बयान दिया है। इस बार उन्होंने बच्चों को बड़ा नेता बनने के लिए एसपी और कलेक्टर की कॉलर पकड़ने की नसीहत दी है।

कवासी लखमा का ये वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा सुकमा के पावारास शासकीय स्कूल के कार्यक्रम में बतौर मुख्यमंत्री पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को एक कहानी सुनाते हुए कहते हैं कि एक कार्यक्रम के दौरान उनसे एक बच्चा कहता है कि उसे नेता बनना है और फिर वो उनसे पूछता है कि एक बड़ा नेता कैसे बन सकते हैं? वो इतने बड़े नेता कैसे बने? तो लखमा ने उस बच्चे को बड़ा नेता बनने के लिए सीख देते हुए कहते हैं कि अगर बड़ा नेता बनना है तो एसपी और कलेक्टर का कॉलर पकड़ो, तभी बड़े नेता बनोगे। और फिर वो इशारे से एसपी-कलेक्टर की पिटाई करने की बात कहते हैं।

बच्चे ने तो आबकारी मंत्री से सीधा सवाल पूछा था, लेकिन कवासी लखमा ने इसका उल्टा जवाब दिया। बेहद ही शर्म की बात है कि कवासी लखमा महत्वपूर्ण पद पर होते हुए भी शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच बकायदा मजे लेकर ये बता रहे हैं कि किस तरह से गुंडागर्दी करके बड़ा नेता बना जा सकता है। इस दौरान वो बच्चों को भविष्य के लिए अच्छी सीख दे सकते थे। लेकिन उन्होंने एक बार फिर से वही पुराना रूख अपनाते हुए विवादित बयान दिया है। बता दें कि, कवासी लखमा हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। मगर, इस बार जो उन्होंने बच्चों को विवादित नसीहत दी है, वो बेहद ही शर्मनाक है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -