Homeदेश-समाजमाँ को मारा, बेटी के साथ गैंगरेप: इसरार, तस्लीम, आरिफ गिरफ्तार - अरबाज की...

माँ को मारा, बेटी के साथ गैंगरेप: इसरार, तस्लीम, आरिफ गिरफ्तार – अरबाज की तलाश में UP पुलिस

बदायूँ के बिसौली के एक गाँव की रहने वाली नाबालिग पीड़िता अपनी माँ के साथ शौच के लिए निकली थी। इसरार उसका बहनोई तस्लीम, अबरार और आरिफ गाँव से ही उनका पीछा करने लगे। गाँव से खेत में पहुँचते ही चारों ने दलित लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और माँ को पीटा। माँ के बेहोश होते ही चारों नाबालिग को घसीट कर ले गए।

उत्तर प्रदेश के बदायूँ में चार लोगों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना मंगलवार (14 मार्च 2023) की रात की है। पीड़िता को अगवा करने से पहले उसकी माँ को बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया गया। बुधवार (15 मार्च 2023) को पुलिस ने आरोपितों में से तीन को (इसरार, आरिफ और तस्लीम) को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथे आरोपित अबरार की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मंगलवार को बदायूँ के बिसौली के एक गाँव की रहने वाली नाबालिग पीड़िता अपनी माँ के साथ शौच के लिए निकली थी। इसरार उसका बहनोई तस्लीम, अबरार और आरिफ गाँव से ही उनका पीछा करने लगे। गाँव से खेत में पहुँचते ही चारों ने दलित लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। माँ के विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। चारों की पिटाई से माँ बेहोश हो गई।

आरोपितों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया। सभी लड़की को घसीटते हुए सुनसान इलाके में ले गए। जहाँ इसरार और उसके बहनोई ने तस्लीम ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर घटना की जानकारी परिजनों को मिली। ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजनों ने इसरार, आरिफ और तस्लीम को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं अरबाज अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पीड़िता के भाई ने पुलिस में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। आरोपितों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, मारपीट, धमकी देने के मामलों और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पीड़िता की माँ का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।

रामशरण रस्तोगी को दुकान से उठाया, तराजू-बाट बाँध कुएँ में फेंक दिया शव: 48 साल बाद पीड़ित परिवार को संभल में बसाएगी UP सरकार,...

आज जिन रस्तोगी परिवार को योगी सरकार जमीन दी जा रही है, उस परिवार के मुखिया रामशरण रस्तोगी को 1978 में भड़के सांप्रदायिक दंगों में बेरहमी से काटकर कुएँ में फेंक दिया था।
- विज्ञापन -