OpIndia is hiring! click to know more
Saturday, April 12, 2025
Homeदेश-समाजमाँ को मारा, बेटी के साथ गैंगरेप: इसरार, तस्लीम, आरिफ गिरफ्तार - अरबाज की...

माँ को मारा, बेटी के साथ गैंगरेप: इसरार, तस्लीम, आरिफ गिरफ्तार – अरबाज की तलाश में UP पुलिस

बदायूँ के बिसौली के एक गाँव की रहने वाली नाबालिग पीड़िता अपनी माँ के साथ शौच के लिए निकली थी। इसरार उसका बहनोई तस्लीम, अबरार और आरिफ गाँव से ही उनका पीछा करने लगे। गाँव से खेत में पहुँचते ही चारों ने दलित लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और माँ को पीटा। माँ के बेहोश होते ही चारों नाबालिग को घसीट कर ले गए।

उत्तर प्रदेश के बदायूँ में चार लोगों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना मंगलवार (14 मार्च 2023) की रात की है। पीड़िता को अगवा करने से पहले उसकी माँ को बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया गया। बुधवार (15 मार्च 2023) को पुलिस ने आरोपितों में से तीन को (इसरार, आरिफ और तस्लीम) को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथे आरोपित अबरार की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मंगलवार को बदायूँ के बिसौली के एक गाँव की रहने वाली नाबालिग पीड़िता अपनी माँ के साथ शौच के लिए निकली थी। इसरार उसका बहनोई तस्लीम, अबरार और आरिफ गाँव से ही उनका पीछा करने लगे। गाँव से खेत में पहुँचते ही चारों ने दलित लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। माँ के विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। चारों की पिटाई से माँ बेहोश हो गई।

आरोपितों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया। सभी लड़की को घसीटते हुए सुनसान इलाके में ले गए। जहाँ इसरार और उसके बहनोई ने तस्लीम ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर घटना की जानकारी परिजनों को मिली। ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजनों ने इसरार, आरिफ और तस्लीम को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं अरबाज अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पीड़िता के भाई ने पुलिस में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। आरोपितों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, मारपीट, धमकी देने के मामलों और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पीड़िता की माँ का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

OpIndia is hiring! click to know more
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या पश्चिम बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ कानून, जानिए क्या कहता है संविधान: ममता बनर्जी को भाजपा क्यों बता रही ‘झूठा’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि वह राज्य में नए वक्फ कानून को लागू नहीं करेंगी।

BJP नेता के घर ग्रेनेड अटैक करने वाला सैदुन अमीन दिल्ली से गिरफ्तार: बाबा सिद्दीकी के हत्यारे जीशान अख्तर ने दी थी ट्रेनिंग और...

बीजेपी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में सैदुल अमीन नाम के इस्लामी कट्टरपंथी को गिरफ्तार किया गया है।
- विज्ञापन -