Homeदेश-समाजबिहार का रेलवे जंक्शन, दर्जनों टीवी स्क्रीन्स, अचानक चलने लगा पॉर्न वीडियो: प्लेटफॉर्म पर...

बिहार का रेलवे जंक्शन, दर्जनों टीवी स्क्रीन्स, अचानक चलने लगा पॉर्न वीडियो: प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के लिए इंतजार कर रहे थे यात्री, FIR दर्ज

घटना पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 10 की है। जहाँ, लगे दर्जनों टीवी स्क्रीन पर अचानक ही पॉर्न फिल्म चल गई। वीडियो चलने के बाद यात्रियों ने रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को मामले की जानकारी दी।

बिहार की राजधानी पटना में रेलवे स्टेशन पर लगे टीवी स्क्रीन्स पर पॉर्न फिल्म चलने का मामला सामने आया है। घटना के समय प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। वीडियो करीब 3 मिनट तक चलता रहा। लोगों की शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन होश में आया और इसे बंद किया गया। फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज कर जाँच शुरू की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 10 की है। जहाँ, लगे दर्जनों टीवी स्क्रीन पर अचानक ही पॉर्न फिल्म चल गई। वीडियो चलने के बाद यात्रियों ने रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सुरक्षा बलों और रेलवे प्रशासन ने टीवी पर वीडियो चलाने वाली एजेंसी ‘दत्ता कम्युनिकेशन’ से संपर्क कर वीडियो को बंद करने के लिए कहा। तब कहीं जाकर यह वीडियो हटाया गया।

कैसे चली पॉर्न फिल्म

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पटना रेलवे स्टेशन पर विज्ञापन एवं सूचनाओं के प्रसारण की जिम्मेदारी दत्ता कम्युनिकेशन नामक कंपनी को दी गई थी। इस कंपनी को टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन दिखाना था। लेकिन, उस वक्त कंपनी के कर्मचारी पॉर्न वीडियो देख रहे थे। यही वीडियो रेलवे स्टेशन पर लगे टीवी स्क्रीन पर भी प्ले हो गया। इससे पहले कि कर्मचारी कुछ भी समझ पाते, पॉर्न वीडियो चलने की इस घटना से पटना रेलवे स्टेशन और रेलवे विभाग में हड़कंप मच चुका था।

मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे के आला अधिकारी एक्शन में आ गए। रेलवे ने पॉर्न चलाने वाली कंपनी दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यही नहीं, रेलवे ने इस कंपनी को ब्लैक लिस्ट करते हुए जुर्माना भी लगाया है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि रेलवे स्टेशन की टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन चलाने के लिए दत्ता कम्युनिकेशन के साथ किया करार भी तोड़ दिया है।

इस मामले में FIR होने के बाद जहाँ एक ओर पुलिस इसकी जाँच करेगी। वहीं, रेलवे विभाग भी अपनी ओर से जाँच कराने की बात कह रहा है। वहीं, अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा है कि पॉर्न वीडियो सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर ही कैसे चला?

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -