Saturday, May 4, 2024
Homeदेश-समाजजींस-टीशर्ट पहन छाता लेकर घूम रहा भगोड़ा अमृतपाल, CCTV फुटेज सामने आई: कुरुक्षेत्र में...

जींस-टीशर्ट पहन छाता लेकर घूम रहा भगोड़ा अमृतपाल, CCTV फुटेज सामने आई: कुरुक्षेत्र में 4 दिन पहले मिली थी पनाह, महिला गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस ने गुरुवार (23 मार्च 2023) को अमृतपाल के गनर तेजिंदर सिंह गिल को गिरफ्तार कर लिया। खन्ना के पुलिस उपाधीक्षक (पायल) हरसिमरत सिंह ने कहा कि लुधियाना जिले के खन्ना क्षेत्र के मंगेवाल गाँव निवासी तेजिंदर सिंह गिल को अमृतपाल की सुरक्षा में तैनात किया गया था।

गिरफ्तारी के डर से ‘वारिस पंजाब दे’ का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह भगा फिर रहा है। पुलिस और NIA उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस को एक मजबूत सबूत हाथ लगा है। 19 मार्च की रात अमृतपाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित शाहबाद के जिस घर में ठहरा था उसका CCTV फुटेज सामने आया है।

पंजाब के IGP सुखचैन सिंह का कहना है कि अमृतपाल 19 तारीख की रात यहाँ रुका था और अगले दिन चला गया। जिस महिला ने अमृतपाल को शरण दी थी, उसे भी पंजाब पुलिस गिरफ्तार करके लाई है। महिला की पहचान बलजीत कौर के रूप में हुई है। 

बलजीत कौर का घर कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी में है। यहीं पर अमृतपाल और उसके साथी पपलप्रीत सिंह ने शरण ली थी। दोनों स्कूटी से शाहाबाद पहुँचे थे। बलजीत के घर के बाहर के सामने आए CCTV फुटेज में दिख रहा है कि अमृतपाल छाता लेकर जा रहा है। वह सफेद शर्ट और जींस पहने हुए है।

कहा जा रहा है कि MBA पास बलजीत कौर पपलप्रीत को पिछले 2 साल से जानती थी। पपलप्रीत कई बार बलजीत के घर पर ठहर चुका है। पंजाब आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया, “गुरपेज जो हमारी हिरासत में है, उसने हमें उस महिला के बारे में भी बताया कि अमृतपाल उसके पास शरण लेने जा सकता है।”

पंजाब पुलिस अमृतपाल को लेकर बताया कि जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सेखोवाल गाँव में एक गुरुद्वारा है, जहाँ दोनों ने बाइक बदली और नदी पार करने के लिए नाव देखा। जब नाव नहीं मिली दोनों ने नदी पार करने के लिए एक पुराने पुल का इस्तेमाल किया। बाद में उन्होंने एक ऑटो किया। इसके बाद कुरुक्षेत्र में उनकी मूवमेंट की जानकारी मिली।

हालाँकि, यह भी कहा जा रहा है कि बलजीत कौर के भाई ने हरियाणा पुलिस को जानकारी दी कि अमृतपाल और पपलप्रीत उसकी बहन के घर में शरण लिए हुए हैं। अमृतपाल का हरियाणा में ठहरना और फिर वहाँ से निकलना, इस बात का संकेत दे रहा है कि वह पंजाब से भाग चुका है।

पुलिस को अंदेशा है कि अमृतपाल राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश या फिर जम्मू-कश्मीर में हो सकता है। उसके नेपाल और पाकिस्तान भागने की भी आशंका जताई जा रही है। इसलिए पाकिस्तान और नेपाल से लगती सीमा पर BSF को सतर्क कर दिया गया है।

वहीं, पंजाब पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस ने गुरुवार (23 मार्च 2023) को अमृतपाल के गनर तेजिंदर सिंह गिल को गिरफ्तार कर लिया। खन्ना के पुलिस उपाधीक्षक (पायल) हरसिमरत सिंह ने कहा कि लुधियाना जिले के खन्ना क्षेत्र के मंगेवाल गाँव निवासी तेजिंदर सिंह गिल को अमृतपाल की सुरक्षा में तैनात किया गया था।

पुलिस का कहना है कि तेजिंदर सिंह गिल कई तरह के हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालता था। उसके पास हथियार का कोई लाइसेंस भी नहीं है। यही नहीं, अजनाला थाने पर अटैक में भी उसे नामजद किया गया है। पुलिस अमृतपाल के अब तक 30 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 177 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

19 साल बाद संजय निरुपम ने की घर वापसी, शिवसेना में CM एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत: ‘खिचड़ी चोर’ के विरोध में छोड़ दी...

संजय निरुपम फिर से शिवसेना में शामिल हो गए हैं। करीब 19 साल बाद घर वापसी करते हुए उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया।

अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कॉन्ग्रेस’ नाम से हैंडल: कार्रवाई देख बिलबिलाया मोहम्मद जुबैर

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में कॉन्ग्रेस के सोशल मीडिया टीम से जुड़े अरुण रेड्डी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -