Homeदेश-समाजइलाज के नाम पर झोलाछाप डॉक्टर करता था यौन शोषण, 80+ 'अश्लील वीडियो' वायरल:...

इलाज के नाम पर झोलाछाप डॉक्टर करता था यौन शोषण, 80+ ‘अश्लील वीडियो’ वायरल: 400 महिलाओं ने पत्र लिख मदद की गुहार लगाई

आरोपित झोलाछाप डॉक्टर महिलाओं का यौन शोषण कर अपने फोन में वीडियो बनाता था। इसके बाद इन वीडियो को लैपटॉप में स्टोर करता था। एक दिन जब आरोपित का लैपटॉप खराब हुआ तो उसने उसे रिपेयर के लिए दिया। इसी के बाद सारे अश्लील वीडियो वायरल हुए और मामले की शिकायत हुई।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी हरकत सामने आई है। उसने क्लीनिक में आने वाली कई महिलाओं का यौन शोषण कर उनका वीडियो बनाया है। डॉक्टर की इस हरकत के 80 से अधिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद करीब 400 महिलाओं ने पत्र लिखकर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला कोल्हापुर जिले के मुरगुड का है। वहाँ आरोपित झोलाछाप डॉक्टर अपने प्राइवेट क्लीनिक को चलाने के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन देता था। इस विज्ञापन के कारण लोग उसे असली डॉक्टर समझकर इलाज कराने आते थे। इसका फायदा उठाकर उसने इलाज कराने आने वाली महिलाओं का यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

कैसे खुला मामला

आरोपित झोलाछाप डॉक्टर महिलाओं का यौन शोषण कर अपने फोन में वीडियो बनाता था। इसके बाद इन वीडियो को लैपटॉप में स्टोर करता था। इसी बीच उसके लैपटॉप में कुछ गड़बड़ी आ गई। वह लैपटॉप रिपेयर कराने के लिए ले गया। इसके बाद ही अश्लील वीडियो वायरल हुए।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लैपटॉप रिपेयर करने वाले ने ही वीडियो वायरल किए हैं। झोलाछाप डॉक्टर की इस हरकत का शिकार होने वाले लोगों में स्थानीय महिलाएँ भी शामिल हैं। वहीं, मुरगुड पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

400 महिलाओं ने लिखे पत्र

सोशल मीडिया पर एक के बाद करीब 80 वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। NBT के अनुसार, करीब 400 महिलाओं ने सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, नेताओं और पुलिस को पत्र लिखा है। पत्र के साथ ही अश्लील वीडियो वाला पेन ड्राइव भी भेजा गया है। कहा जा रहा है कि ये सभी पत्र डाक द्वारा भेजे गए हैं।

क्षेत्र की महिलाओं द्वारा भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि फर्जी डॉक्टर की इस हरकत ने मुरगुड का नाम बदनाम हुआ है। एक मरीज के लिए डॉक्टर भगवान की तरह होता है, लेकिन झोलाछाप डॉक्टर ने घिनौनी हरकत से डॉक्टरों का नाम भी बदनाम किया है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि देश में महिलाओं को सम्मान देकर महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन फर्जी डॉक्टर की इस हरकत ने यह साबित कर दिया है कि इस क्षेत्र में महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं। इस पत्र में आरोपित झोलाछाप डॉक्टर का समर्थन करने वालों पर भी कार्रवाई की माँग की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -