Homeदेश-समाज'दिल्ली में मिला तो AK-47 से उड़ा दूँगा' : संजय राउत को बिश्नोई गैंग...

‘दिल्ली में मिला तो AK-47 से उड़ा दूँगा’ : संजय राउत को बिश्नोई गैंग ने मैसेज में भेजी ‘सिद्धू मूसावाला टाइप’ धमकी, लिखा- ‘सलमान और तू फिक्स हैं’

लॉरेंस के नाम से भेजी गई धमकी में संजय राउत से कहा गया "तू दिल्ली में मिला तो तुझे एके 47 से उड़ा दूँगा, मूसेवाला हो जाएगा…लॉरेंस की तरफ से मैसेज है…सलमान और तू फिक्स…तैयारी करके रखना…।"

उद्धव गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने धमकी दी है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार संजय राउत को वॉट्सएप के जरिए धमकी आई है। मैसेज में कहा गया कि शिवसेना नेता को एके-47 से दिल्ली में गोली मारी जाएगी। मुंबई पुलिस कमीश्नर को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस के नाम से भेजी गई धमकी में संजय राउत से कहा गया, ” हिंदू विरधी। मार दूँगा तुझे तू दिल्ली में मिला तो तुझे एके 47 से उड़ा दूँगा, मूसेवाला टाइप…लॉरेंस की तरफ से मैसेज है…सलमान और तू फिक्स…तैयारी करके रखना…”

धमकी मिलने के बाद संजय राउत ने कहा, “यह मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है। शिंदे सरकार के आने के बाद हमारी सुरक्षा घटाई गई, लेकिन हमने इसके बारे में ज़्यादा नहीं बोला है। मुख्यमंत्री का बेटा एक गुंडे के साथ मुझ पर हमला करने की साजिश करता है। इसको लेकर मैं पत्र लिखता हूँ तो कहा जाता है कि यह एक स्टंट है। अगर हम सच बोलने पर आ गए, तो भूकंप आ जाएगा।”

गौरतलब है कि संजय राउत को जान से मारने की धमकी देने का मामला पिछले साल भी आया था। तब उन्होंने कहा था कि उनको यह धमकी कन्नड़ रक्षण वेदिका नाम के संगठन की तरफ से आई है। वहीं अब उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। इस संबंध में राहुल तेलकर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

सलमान खान को धमकी

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी दी थी। यह धमकी एक TV चैनल से प्रसारित हुए इंटरव्यू के दौरान दी गई थी। धमकी में लॉरेंस ने सलमान खान को मारना अपने जीवन का लक्ष्य बताया था। इसी के साथ बिश्नोई ने अपराध की दुनिया छोड़ने के बाद गोसेवा करने की इच्छा जताई थी।

ABP न्यूज़ को दिए गए इंटरव्यू में लॉरेंस ने कहा कि उसे उम्मीद थी कि सलमान अपनी गलती की माफ़ी माँगेगा पर ऐसा नहीं हुआ। लॉरेंस के मुताबिक सलमान खान में ठीक वैसे ही अहंकार है जैसे सिद्धू मूसेवाला में था। सलमान के अहंकार की तुलना बिश्नोई ने रावण के घमंड से भी की। गैंगस्टर ने कहा कि समय आने पर वह सलमान के इस अहंकार को खत्म कर देगा। लॉरेंस ने विकल्प देते हुए आगे कहा कि बेहतर होगा सलमान खान पूरे बिश्नोई समाज से सार्वजानिक तौर पर माफ़ी माँग लें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -