Homeराजनीतिकर्नाटक में CM पद को लेकर कॉन्ग्रेस में छिड़ा पोस्टर वार: सिद्धारमैया और डीके...

कर्नाटक में CM पद को लेकर कॉन्ग्रेस में छिड़ा पोस्टर वार: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थकों ने घर के बाहर ‘अलग-अलग’ होर्डिंग्स लगाए

मुख्यमंत्री पद को लेकर आज रविवार (14 मई 2023) को शाम 5:30 बजे कॉन्ग्रेस विधायक दल की बैठक है। इस दौरान कॉन्ग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल रहेंगे। इसमें मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। कर्नाटक के कॉन्ग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के अनुसार, सीएम पद का फैसला पार्टी हाईकमान लेगा।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों (Karnataka Assembly Election 2023) में कॉन्ग्रेस (Congress) ने भारी जीत हासिल की है, लेकिन अब मुख्यमंत्री पद को लेकर राज्य में संग्राम छिड़ गया है। प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar)और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के बीच मुख्यमंत्री बनने को लेकर पोस्टर वार शुरू हो गया है।

राजस्थान की कर्नाटक में भी कॉन्ग्रेस पार्टी दो खेमों में बँट गई है। एक खेमा है डीके शिवकुमार का और दूसरा है सिद्धारमैया है। दोनों खेमों अपने-अपने लोगों को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रहे हैं। इसको लेकर बड़े-बड़े पोस्टर छपवाकर लगाए गए हैं।

सिद्धारमैया के समर्थकों ने राजधानी बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया है, जिसमें उन्हें ‘कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री’ बताया गया है। वहीं, डीके शिवकुमार के समर्थकों ने भी बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर पोस्टर लगाया है। इसमें उन्हें राज्य का अगला ‘मुख्यमंत्री’ घोषित करने की माँग की है।

बताते चलें कि कर्नाटक चुनावों की 13 मई 2023 को हुई मतगणना में कॉन्ग्रेस पार्टी को कुल 224 सीटों में से 135 सीटें मिली हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 113 से 23 सीटें अधिक हैं। वहीं, भाजपा को सिर्फ 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। राज्य की जेडीएस को भारी नुकसान हुआ है और उसे 19 सीटें मिली हैं।

मुख्यमंत्री पद को लेकर आज रविवार (14 मई 2023) को शाम 5:30 बजे कॉन्ग्रेस विधायक दल की बैठक है। इस दौरान कॉन्ग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल रहेंगे। इसमें मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। कर्नाटक के कॉन्ग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के अनुसार, सीएम पद का फैसला पार्टी हाईकमान लेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -