Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षा'धमाके के लिए पहुँचा दिया सामान, भगवान ही बचाएगा बठिंडा को': पंजाब पुलिस को...

‘धमाके के लिए पहुँचा दिया सामान, भगवान ही बचाएगा बठिंडा को’: पंजाब पुलिस को 6 चिट्ठी भेजकर दी गई 10 जगह बम ब्लास्ट की धमकी, अलर्ट जारी

धमकी वाले पत्र में लिखा गया कि धमाके के लिए जरूरी सामान पहुँचा दिए गए हैं और भठिंडा को अब भगवान ही बचा सकता है। इसमें कहा गया कि धमाके किला, रेलवे स्टेशन, आदेश अस्पताल, सचिवालय के पास एसएसपी कार्यालय, बठिंडा जेल, आईटीआई फ्लाईओवर, मित्तल मॉल, नई कार पार्किंग, निरंकारी भवन और किसान धरना स्थल पर होंगे।

पंजाब के बठिंडा में बम धमाकों की धमकी दी गई है। राजनेताओं, व्यापारियों और अन्य अधिकारियों को भेजी गई 6 चिट्ठियों में 7 जून को धमाके कराने की धमकी दी गई है। एसएसपी गुरनीत सिंह ने जानकारी दी है कि चिट्ठियाँ पोस्ट के जरिए भेजी गई हैं। एक चिट्ठी हाथ से लिखी गई है जबकि बाकी फोटो कॉपी हैं। चिट्ठी मिलने के बाद से पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है।

पत्र में उन दस स्थानों के नाम का भी उल्लेख है जहाँ बम धमाके की धमकी दी गई है। धमकी भरे पत्र के अनुसार किला, रेलवे स्टेशन, आदेश अस्पताल, सचिवालय के पास एसएसपी कार्यालय, बठिंडा जेल, आईटीआई फ्लाईओवर, मित्तल मॉल, नई कार पार्किंग, निरंकारी भवन और किसान धरना स्थल पर ब्लास्ट किए जाएँगे। पत्र में लिखा है कि धमाके के लिए जरूरी सामान पहुँचा दिए गए हैं और भठिंडा को अब भगवान ही बचा सकता है।

धमाकों की धमकी भरा खत (साभार- दैनिक भास्कर)

खत में लिखा गया है कि अमृतसर में हुए ब्लास्ट तो सिर्फ ट्रेलर थे। एसएसपी सिंह ने जानकारी दी है कि पत्र लिखने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लेगी। SSP गुरनीत सिंह ने जिले भर के थानों को हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिसकर्मियों को चप्पा-चप्पा खंगालने के निर्देश दिए गए हैं। हर इलाके में गाड़ी और संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही है। लोगों से भी अपील की गई है कि संदिग्ध व्यक्ति या सामान मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दें।

बता दें पंजाब के अमृतसर में 6 मई और 8 मई को कम क्षमता वाले धमाके हुए थे। दोनों धमाके गोल्डन टेंपल के पास हेरिटेज स्ट्रीट मे हुए थे। पहले धमाके में करीब 6 लोग घायल हुए थे। शुरुआत में इसे रेस्टोरेंट की चिमनी में हुआ ब्लास्ट बताया जा रहा था। लेकिन बाद में घटनास्थल से कुछ संदिग्ध चीजें बरामद होने पर पुलिस ब्लास्ट के एंगल से जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -