Homeदेश-समाजपाकिस्तान की जेल में मर गया केरल का जुल्फिकार, ISIS से था कनेक्शन: रिश्ता...

पाकिस्तान की जेल में मर गया केरल का जुल्फिकार, ISIS से था कनेक्शन: रिश्ता तोड़ चुके परिजन अब लेंगे लाश

जुल्फिकार साल 2018 में अपनी बीवी और 2 बच्चों के साथ UAE के आबूधाबी में रहता था। लेकिन शौहर के ISIS से रिश्ते जानने के बाद उसकी बीवी ने रिश्ता तोड़ लिया। वह भारत लौट आई थी। जुल्फिकार के अन्य परिजनों ने भी उससे रिश्ता खत्म कर लिया था।

केरल के जुल्फिकार की पाकिस्तानी जेल में 21 मई 2023 को मौत हो गई है। वह कराची की जेल में बंद था। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से उसका कनेक्शन था। यह कनेक्शन सामने आने के बाद परिजनों ने उससे नाता तोड़ लिया था। लेकिन अब उसकी लाश वे लेने को तैयार हैं। उसका शव अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

48 वर्षीय जुल्फिकार केरल के पलक्कड़ जिले का रहने वाला था। उसे पाकिस्तानी कोस्टगार्ड ने अवैध रूप से अपनी समुद्री सीमा में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह लंबे समय तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहा था। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को ISIS से उसके लिंक मिले थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुल्फिकार साल 2018 में अपनी बीवी और 2 बच्चों के साथ UAE के आबूधाबी में रहता था। लेकिन शौहर के ISIS से रिश्ते जानने के बाद उसकी बीवी ने रिश्ता तोड़ लिया। वह भारत लौट आई थी। जुल्फिकार के अन्य परिजनों ने भी उससे रिश्ता खत्म कर लिया था।

लेकिन अब उसके अब्बा अब्दुल हमीद ने कहा है कि यदि गृह राज्य उसकी लाश लाई गई तो वे उसे लेंगे। हमीद ने कहा है कि क्राइम ब्रांच के एक परिचित इंस्पेक्टर ने उनसे इसके बारे में पूछा है। द न्यूज़ मिनट से बात करते हुए जुल्फिकार के भाई ने बताया कि वह साल 2018 से पलक्कड़ नहीं आया था। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केरल सरकार के गृह विभाग को जुल्फिकार का शव उसके घर वालों को सौंपने के निर्देश दिए हैं। हालाँकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जुल्फिकार पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में कैसे पहुँचा। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक उसे मछुआरों के एक समूह के साथ पकड़ा गया था। जुल्फिकार कराची जेल में भारत के 200 अन्य मछुआरों के साथ बंद था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कंगाली से जूझते बांग्लादेश को ‘काले धन’ का सहारा, विदेश में जमा ₹21.8 लाख करोड़ पर नजर: बर्बादी की कगार पर कपड़ा उद्योग, कभी...

बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के 15 साल के शासनकाल के दौरान देश से बाहर भेजी गई 230 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति वापस लाने की कोशिशें तेज कर रही है।

ना NOC, ना इमरजेंसी EXIT और बेसमेंट में क्लासेस… लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सख्त हुए CM योगी, 100+ संस्थान सील: पढ़ें- अब तक...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर CM योगी ने निर्देश दिया। UP में 100+ संस्थानों को सील किया। इनके पास फायर NOC, अवैध निर्माण जैसी खामियाँ पाई गई।
- विज्ञापन -