Homeविविध विषयमनोरंजनगोदावरी के पुल पर जारी हुआ 'द कश्मीर फाइल्स' और 'कार्तिकेय 2' के निर्माता...

गोदावरी के पुल पर जारी हुआ ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘कार्तिकेय 2’ के निर्माता की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक: अलग अवतार में दिखे रवि तेजा, डराने वाला वीडियो

"इस गाँव के मील पत्थर को देखते ही कदम लड़खड़ाने लगते हैं।" आगे वो कहते हैं, "स्टुअर्टपुराम, इस इलाके का एक नाम और भी है - टाइगर जोन, द जोन ऑफ टाइगर नागेश्वर राव।"

‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘कार्तिकेय 2’ के निर्माता अभिषेक अग्रवाल की अगली फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव (Tiger Nageswara Rao)’ का फर्स्ट लुक वीडियो जारी कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के राजमुंद्री में स्थित हैवलॉक ब्रिज पर हुए एक भव्य कार्यक्रम में ‘टाइगर नागेश्वर राव’ के फर्स्ट लुक जारी किया, जिसमें रवि तेजा (Ravi Teja) को अलग अवतार में देखा जा सकता है। ये फिल्म सच्ची कहनियों पर आधारित है। इसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

ये रवि तेजा की पहली पैन-इंडिया फिल्म है, ऐसे में अभिषेक अग्रवाल वामसी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। हिंदी में जॉन अब्राहम ने फर्स्ट लुक वीडियो को आवाज दी है। इसमें वो कहते सुनाई देते हैं, “दक्षिण भारत के गुनाहों की राजधानी”। बता दें कि स्टुअर्टपुरम नामक गाँव के लिए इस वाक्य का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में मुख्यतः अँधेरे के दृश्य दिखाई दे रहे हैं और ट्रेन में भी स्टंट के दृश्य होंगे।

वीडियो में दृश्यों के साथ बैकग्राउंड में जॉन अब्राहम कहते हैं, “70 का दशक। बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती इलाके में एक गाँव। दुनिया को डराने वाला अँधेरा भी वहाँ के लोगों को देख कर डरता है। थर-थर काँपने वाली रेलगाड़ी भी इस इलाके के नजदीक पहुँचते ही थर-थर काँपने लगती है। इस गाँव के मील पत्थर को देखते ही कदम लड़खड़ाने लगते हैं।” आगे वो कहते हैं, “स्टुअर्टपुराम, इस इलाके का एक नाम और भी है – टाइगर जोन, द जोन ऑफ टाइगर नागेश्वर राव।”

रवि तेजा के लुक को इंट्रोड्यूस करते हुए कहा गया है, ” भेड़ों का शिकार करने वाले बहुत को देखा होगा, कभी बाघ का शिकार करने वाले बाघ को देखा है क्या।” इसके बाद दाढ़ी में रवि तेजा का लुक दिखता है। ‘टाइगर नागेश्वर राव’ स्टुअर्टपुराम के ही एक चोर की कहानी है, जो चेन्नई जेल से भी भागने में कामयाब रहा था। अभिषेक अग्रवाल आने वाली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ के निर्माता भी हैं। दोनों फिल्मों का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -