Homeदेश-समाजएक सुतली बम जला रहा था, सारे उड़ गए... अयोध्या में ब्लास्ट का कारण...

एक सुतली बम जला रहा था, सारे उड़ गए… अयोध्या में ब्लास्ट का कारण दीवाली के पटाखे, मकान के निर्माण कार्य के दौरान हुई घटना

सड़क चौड़ीकरण में अतिक्रमण निकलने के कारण इसके दुकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसीलिए, निर्माण कार्य चालू था। ये घटना बम ब्लास्ट की नहीं है।

अयोध्या राम जन्मभूमि के श्रृंगार हाट में रविवार (28 मई, 2023) को ब्लास्ट की खबर सामने आई। एक निर्माणाधीन दुकान में हुए इस ब्लास्ट में अनिल नाम के मजदूर का हाथ उड़ गया। उसके पेट में भी छर्रे लगे हैं, जिसके बाद उसे श्रीराम अस्पताल से ट्रामा सेंटर दर्शननगर रेफर कर दिया गया। इलाके में इसके बाद अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला और साथ ही इस घटना की जाँच की।

यूपी पुलिस ने बताया है कि ये घटना दोपहर के 2 बजे सुनील कुमार मोदनवाल नामक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में हुई। वहीं पर रिपेयरिंग के दौरान ये घटना हुई। पुलिस ने बताया कि वहाँ दीवाली के दौरान जलाए जाने वाले पटाखे रखे हुए मिले। पुलिस ने बताया कि वहाँ काम कर रहे मिस्त्री अनिल ने एक पटाखा जलाने की कोशिश की, लेकिन अचानक से सारे पटाखे जल गए। इसे वो घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मौके पर स्थिति सामान्य है।

अयोध्या के क्षेत्राधिकारी ने जानकारी दी कि बम निरोधक स्क्वाड द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करा दिया गया है, जिसके बाद पता चला कि दीवाली के पटाखों के कारण ही ये घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उक्त दुकानदार चोरी-छिपे पटाखे भी बेचा करता था। सड़क चौड़ीकरण में अतिक्रमण निकलने के कारण इसके दुकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसीलिए, निर्माण कार्य चालू था। ये घटना बम ब्लास्ट की नहीं है।

बता दें कि सोशल मीडिया में कई लोगों ने अयोध्या में बम ब्लास्ट की भी आशंका जाहिर की, लेकिन ऐसा कुछ नहीं निकला है। पटाखे के थैले में रखे एक सुतली बम के जलाए जाने के बाद सारे सुतली बम उड़ गए। ये कोई आतंकी घटना नहीं है। राम मंदिर के निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। हाल ही में संतों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के नए कार्यालय भवन का शुभारंभ भी हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -