Homeदेश-समाजजिस जमीन पर कभी था अतीक अहमद का कब्जा, वहाँ 'भगवा रंग' के 76...

जिस जमीन पर कभी था अतीक अहमद का कब्जा, वहाँ ‘भगवा रंग’ के 76 फ्लैट तैयार: खरीदने के लिए 6071 लोगों ने किया आवेदन, 1 फ्लैट पर 80 दावेदार

अतीक अहमद के अवैध कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर 76 फ्लैट बनकर तैयार हैं। इन फ्लैटों को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने तैयार किया है। फ्लैटों को भगवा रंग में रंग दिया गया है। जल्द ही इन फ्लैटों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनकर तैयार है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अतीक के कब्जे से जमीन खाली कराकर इस पर गरीबों के लिए फ्लैट बनाने का निर्णय लिया था। दिसंबर 2021 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ही इसका शिलान्यास किया था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों के आवंटन के लिए 6 जून को लॉटरी निकाली जाएगी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लूकरगंज में अतीक अहमद के अवैध कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर फ्लैट बनकर तैयार हैं। इन फ्लैटों को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने तैयार किया है। फ्लैटों को भगवा रंग में रंग दिया गया है। अब जल्दी ही इन फ्लैटों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तैयार इमारत में 76 फ्लैट हैं। जिसके लिए कुल 6071 लोगों ने आवेदन दिया है। मतलब एक फ्लैट के लिए लगभग 80 दावेदार हैं।

फ्लैटों के आवंटन के लिए 6 जून को लॉटरी निकाली जाएगी। शनिवार (03 जून 2023) को लॉटरी निकालने संबंधी विज्ञापन जारी किए जाएँगे। फ्लैट की रकम 6 लाख रुपए तय की गई है। जिसमें से 1.5 लाख भारत सरकार और 1 लाख रुपए राज्य सरकार की तरफ से दिए जाएँगे। यानि जिन लोगों की लॉटरी लगेगी उन्हें फ्लैट के लिए कुल साढ़े तीन लाख रुपए पीडीए को देने होंगे। इसमें 45 हजार रुपए आवंटन के समय और शेष बचे तीन लाख रुपए छह माह की किस्त पर देने होंगे।

सभी आवेदनकर्ताओं से रजिस्ट्रेशन के दौरान 5 हजार रुपए की सिक्योरिटी मनी ली गई थी। जिन लोगों की लॉटरी नहीं लगेगी उनकी रकम लौटा दी जाएगी। 4 मंजिला बिल्डिंग में सोलर लाइट लगवाए जाएँगे। फ्लैट में रहने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा कम्यूनिटी हॉल और कॉमन एरिया भी दिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -