Homeदेश-समाजसऊदी में रह रहा आतंकी अब्दुल वहाब शेख दबोचा गया, BJP नेता हरेन पांड्या...

सऊदी में रह रहा आतंकी अब्दुल वहाब शेख दबोचा गया, BJP नेता हरेन पांड्या की हत्या में था शामिल

साल 2003 में 3 नेताओं की हत्या की साजिश रची गई थी। साजिश के तहत जिन नेताओं पर हमला हुआ उनमें भाजपा नेता हरेन पांड्या एवं वीएचपी के नेता जयदीप पटेल और जगदीश पटेल शामिल थे। हमलों में शामिल कई लोग विदेश भाग गए थे।

साल 2003 में जिहादी गतिविधियों में शामिल मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल वहाब शेख को पकड़कर गुजरात पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जानकारी के मुताबिक जेद्दाह (सऊदी अरब) से अहमदाबाद लौटने के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अब्दुल को हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। वह साल 1999 से सऊदी अरब में रह रहा था। उस पर बीजेपी और विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं की हत्या की साजिश रचने और आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे भेजने का आरोप है।

क्राइम ब्रांच के एसीपी बीवी गोहिल ने बताया , “गुजरात एटीएस, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने आतंकी अब्दुल वहाब शेख को गिरफ्तार कर लिया है। सऊदी अरब के जेद्दाह से अहमदाबाद वापस आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। उस पर 2003 के एक आतंकी साजिश के लिए धन मुहैया करने के आरोप हैं।”

उल्लेखनीय है कि साल 2003 में 3 नेताओं की हत्या की साजिश रची गई थी। साजिश के तहत जिन नेताओं पर हमला हुआ उनमें भाजपा नेता हरेन पांड्या एवं वीएचपी के नेता जयदीप पटेल और जगदीश पटेल का नाम शामिल थे। हरेन पांड्या की हत्या कर दी गई जबकि वीएचपी के दोनों नेता बच गए थे।

2003 के इस मामले में पुलिस ने 82 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया था। जिसमें 12 से ज्यादा आरोपित फरार थे। इनमें से कुछ भागने में विदेश कामयाब रहे थे। ऐसे में गुजरात के गृहमंत्री प्रदीप जाडेजा ने 16 साल बाद हुई गिरफ्तारी के लिए गुजरात एटीएस को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “मैं गुजरात की आतंक निरोधी इकाई (एटीएस) को बधाई देता हूँ। आतंकी अब्दुल वहाब शेख से उसकी भूमिका पर पूरी तरह से पूछताछ की जाएगी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ उर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।

पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, पेन से स्कैन कर बाहर भेजे गए पेपर: उम्मीदवारों से ₹35 लाख तक वसूले, दिल्ली में हंगामा कर...

पंजाब में फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा का हाईटेक पेपर लीक हुआ है। इस मामले में पंजाब हरियाणा और राजस्थान तक तार जुड़े हैं। लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार चुप है।
- विज्ञापन -