Homeदेश-समाजशनि मंदिर का पुजारी 'गुर्जरनाथ महाराज' निकला गुल्लू खान: पुराना परिचित मिला तो खुल...

शनि मंदिर का पुजारी ‘गुर्जरनाथ महाराज’ निकला गुल्लू खान: पुराना परिचित मिला तो खुल गया भेद, हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

कई माह तक किसी ग्रामीण को उसके मुस्लिम होने की भनक भी नहीं लगी। बताया जा रहा है कि एक दिन गुल्लू का एक पूर्व परिचित व्यक्ति कृष्णपाल मंदिर पर पहुँचा।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हिन्दू संगठनों ने पुजारी बन कर एक मंदिर में रह रहे मुस्लिम समुदाय को पकड़ा है। आरोपित का नाम गुल्लू खान है जो मूल रूप से हरियाणा के पानीपत का निवासी है। गुल्लू खान इस से पहले भी कुछ मंदिरों में नाम बदल कर रह चुका है। गुल्लू को मंगलवर (18 फरवरी, 2023) को पकड़ा गया है। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मेरठ के गाँव मटौर का है जो थाना क्षेत्र दौराला में स्थित है। यहाँ एक प्राचीन ओम शनि मंदिर है। इस मंदिर में गुल्लू खान हरियाणा के सोनीपत से जनवरी 2023 में आ कर पुजारी बन कर रह रहा था। गुल्लू के अब्बा का नाम इस्माइल खान है। उसने लोगों को अपना परिचय गुर्जरनाथ महाराज के तौर पर दिया। उसने मंदिर की देखरेख करने वाले लोगों को बताया कि वह पूर्व में हरियाणा के डिगलबेरी रोड झज्जर स्थित बाबा गोरखनाथ मंदिर का पुजारी रह चुका है। गुल्लू को मंदिर में साफ-सफाई का काम दिया गया था।

कई माह तक किसी ग्रामीण को उसके मुस्लिम होने की भनक भी नहीं लगी। बताया जा रहा है कि एक दिन गुल्लू का एक पूर्व परिचित व्यक्ति कृष्णपाल मंदिर पर पहुँचा। कृष्णपाल ने गुल्लू खान को पहचान लिया और इसकी सूचना ग्रामीणों को दे दी। धीरे-धीरे यह बात हिन्दू संगठनों तक पहुँच गए। हिन्दू संगठन से जुड़े लोग मंदिर पर पहुँच गए। सभी गुल्लू खान को गिरफ्तार करने की माँग करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। गुल्लू खान को हिरासत में ले लिया गया है ।

गुल्लू का आधार कर्ड चेक हुआ तो वो मुस्लिम निकला। SHO दौराला ने मीडिया को बताया कि शुरुआती पूछताछ में गुल्लू ने खुद के मुस्लिम होने की बात स्वीकार की है। गुल्लू खान इस से पहले कहाँ और किन मंदिरों में रह चुका है इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -