Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'इस्लाम के हिसाब से जीना चाहती हूँ ज़िंदगी': पाकिस्तान की 18 साल की महिला...

‘इस्लाम के हिसाब से जीना चाहती हूँ ज़िंदगी’: पाकिस्तान की 18 साल की महिला क्रिकेटर ने खेल की दुनिया को कहा अलविदा, लगाती थी बड़े-बड़े हिट

इस साल फरवरी में उन्होंने भारत के खिलाफ 43 रनों की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन महिला T20 वर्ल्ड कप के उस ग्रुप मैच में पाकिस्तान की हार हुई थी।

पाकिस्तान की क्रिकेटर आयशा नसीम ने खेल की दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कहा कि अब वो इस्लाम के हिसाब से अपना जीवन जिएँगी। आयशा नसीम की उम्र अभी मात्र 19 साल है। उन्होंने ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)’ को अपने संन्यास के संबंध में जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा, “मैं क्रिकेट छोड़ रही हूँ और इस्लाम के हिसाब से अपना जीवन-यापन करना चाहती हूँ।” आयशा नसीम का जन्म 7 अगस्त, 2004 को एबटाबाद में हुआ था।

वो दाहिने हाथ की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज होने के साथ-साथ राइट आर्म मेडियम फ़ास्ट गेंदबाजी भी कर लेती हैं। उन्होंने महिला वनडे में 4 मैचों में मात्र 33 रन ही बनाए हैं, लेकिन महिला T20 इंटरनेशनल में उन्होंने बल्ले से कमाल दिखाया। उन्होंने 27 परियों में 288 गेंदों पर 369 रन जड़े हैं। आयशा नसीम क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 18 छक्के और 20 चौके लगा चुकी हैं। उन्होंने जहाँ मार्च 2020 में T20 में डेब्यू किया, वहीं ODI में उनका पदार्पण जुलाई 2021 में हुआ

इस साल फरवरी में उन्होंने भारत के खिलाफ 43 रनों की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन महिला T20 वर्ल्ड कप के उस ग्रुप मैच में पाकिस्तान की हार हुई थी। आयशा नसीम में पाकिस्तान महिला क्रिकेट में अपने लिए भविष्य देख रहा था, क्योंकि वो बड़े-बड़े हिट्स लगाने की क्षमता रखती हैं। मात्र 15 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली आयशा नसीम ने इंस्टाग्राम पर अपने हैंडल को भी प्राइवेट कर के रखा हुआ है।

बता दें कि भारत में भी कुछ सेलब्स इस तरह का निर्णय ले चुके हैं। अभिनेत्री सना खान ने सितंबर 2020 में मनोरंजन की दुनिया को अलविदा कह दिया था और गुजरात के मुफ़्ती अनस सैयद से निकाह के बाद अल्लाह के रास्ते पर चलने की बात कही थी। इसी तरह, ‘दंगल (2016)’ फेम ज़ायरा वसीम ने जून 2020 में कुरान और अल्लाह का हवाला देते हुए बॉलीवुड से दूरी बनाने का ऐलान किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -