Homeदेश-समाजप्लास्टिक में लिपटी दिल्ली की लड़की की लाश से मणिपुर में भड़की भीड़, महिलाओं...

प्लास्टिक में लिपटी दिल्ली की लड़की की लाश से मणिपुर में भड़की भीड़, महिलाओं के नग्न परेड के पीछे ‘फेक न्यूज़’: अब तक 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपित का घर फूँका

इस घटना का मुख्य आरोपित 32 वर्षीय हुइरेम हेरोदेस पहली ही गिरफ्तार कर लिया गया था, अब 3 और गिरफ्तारियाँ हुई हैं। उसके घर को गुस्साए ग्रामीणों ने जला डाला।

मणिपुर में महिलाओं को नग्न परेड कराए जाने और उनका गैंगरेप किए जाने की घटना में पुलिस ने अब तक 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बता दें कि 4 मई, 2023 का ये वीडियो अब वायरल हुआ, जिसके बाद न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए सरकार को कार्रवाई करने के लिए कहा, बल्कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर दुःख जताते हुए आश्वासन दिया कि एक भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। मॉनसून सत्र का पहला दिन इसी घटना के कारण विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया।

मणिपुर में महिलाओं को नग्न परेड कराया, गैंगरेप: घटना के पीछे फेक न्यूज़

अब पुलिस ने ये पता लगा लिया है कि आखिर इस घटना के पीछे कारण क्या था। असल में एक फेक न्यूज़ फैलने के बाद आरोपितों की भीड़ ने इस वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली की एक घटना की तस्वीर को मणिपुर में बलात्कार और हत्या का बता कर वायरल कर दिया गया था, और बताया गया था कि ये मैतेई लड़की है जिसका कुकी लोगों ने रेप किया, फिर हत्या कर दी। प्लास्टिक शीट में लपेटी हुई उस लड़की की लाश की तस्वीर वायरल हो गई।

जबकि असल में ये घटना नवंबर 2022 की दिल्ली की थी। आयुषी चौधरी हत्याकांड को मृतका के माँ-बाप ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने फेक न्यूज़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इसके बाद भीड़ आक्रोशित हो गई और गाँव में घुस कर घरों को लूटा जाने लगा, जलाया जाने लगा। इसी दौरान 5 लोग वहाँ से किसी तरह भाग निकले, जिनमें 2 पुरुष और 3 महिलाएँ थीं। इसके बाद इनमें से एक महिला का गैंगरेप किया गया। तीनों को नग्न कर के उनका जुलूस निकाला गया

मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, बाकियों की धर-पकड़ के लिए भी तलाश जारी है। थोउबल जिला स्थित नांगपोक सेकमाई पुलिस थाने के अंतर्गत ये कार्रवाई की जा रही है। इस घटना का मुख्य आरोपित 32 वर्षीय हुइरेम हेरोदेस पहली ही गिरफ्तार कर लिया गया था, अब 3 और गिरफ्तारियाँ हुई हैं। बता दें कि इस घटना के संबंध में 18 मई को ही FIR दर्ज कर ली गई थी, लेकिन कार्रवाई इसके 2 महीने बाद तब शुरू हुई जब वीडियो वायरल हुआ।

मुख्य आरोपित के घर को आक्रोशित भीड़ ने फूँका

वहीं मुख्य आरोपित की गिरफ़्तारी के बाद आक्रोशित भीड़ ने उसके घर को भी आग के हवाले कर दिया। याइरीपोक गाँव में स्थित उसके घर को गुस्साए ग्रामीणों ने जला डाला। जैसे ही उन्हें पता चला कि वो गिरफ्तार हो गया है, लोग उसके घर के पास जुट गए। इसके बाद घर को फूँक दिया। पुलिस इस मामले की भी जाँच कर रही है। अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए भी पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। घर जलाने में शामिल भीड़ में अधिकतर महिलाएँ नजर आ रही हैं।

मीडिया में सूत्रों के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि ऐसा हो सकता है कि कई आरोपित दूसरे राज्यों में भाग गए हों। पुलिस ने भी इस आशंका से इनकार नहीं किया है। मणिपुर पुलिस ने इस मामले में अपहरण, हत्या और सामूहिक बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एक 21 वर्षीय पीड़िता के भाई और पिता की भी हत्या कर दी गई। राज्य महीनों से मैतेई-कुकी संघर्ष की हिंसा से पीड़ित है। 53% मैतेई समाज को ST का दर्जा दिए जाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद ये दंगे शुरू हुए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -