Homeदेश-समाजनूहं में जलाभिषेक यात्रा पर हुए हमले के विरोध में पूरे देश में होगा...

नूहं में जलाभिषेक यात्रा पर हुए हमले के विरोध में पूरे देश में होगा प्रदर्शन, VHP ने कहा- मेवात को नहीं बनने देंगे हिंदुओं का कब्रिस्तान

वीएचपी ने कहा है कि जो कुछ नूहं में हुआ, वह डायरेक्ट एक्शन डे जैसा था। ऐसा लग रहा था पूरा मेवात मिनी पाकिस्तान है। चारों तरफ से घेराबंदी की गई थी। मंदिरों और पुलिस चौकियों पर हमले किए गए। प्रशासन को चाहिए कि पूरे मेवात क्षेत्र को सील कर एक-एक जिहादी को पकड़े।

हरियाण के मेवात के नूहं में जलाभिषेक यात्रा पर हुए हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल दो अगस्त 2023 को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा। जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान जिहाद का पुतला फूॅंका जाएगा। इसकी घोषणा 1 अगस्त को मीडिया को जारी बयान में विहिप ने की है। साथ ही मेवात को मिनी पाकिस्तान बताते हुए संकल्प लिया है कि इस हिंदुओं का कब्रिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा।

नूहं में हिंदुओं की यात्रा पर 31 जुलाई को इस्लामी भीड़ ने हमला किया था। पत्थरबाजी, फायरिंग और आगजनी हुई थी। कई घंटों तक हिंदू बंधक की तरह फँसे रहे। सोमवार की रात उन्हें रेस्क्यू कर बचाया गया। इस दौरान हिंदू जिस नल्हड़ शिव मंदिर में जुटे थे, उस पर भी पहाड़ियों से फायरिंग की गई थी।

जारी बयान में विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा है, “हरियाणा के मेवात में कल जो भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यात्रा शुरू हुए 15 मिनट भी नहीं हुए थे कि उपद्रवियों ने पत्थरबाजी, फायरिंग और आगजनी शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने जब हालात बिगड़ते देख पीछे हटने का प्रयास किया, तो पीछे से भी उन पर हमला हुआ। पेट्रोल बम फेंके गए। लोग मुश्किल से जान बचाकर महादेव मंदिर में पहुँचे तो दंगाई वहाँ भी आ गए। जो भी वाहन थे उनको आग लगा दी। गोलियाँ चलाई। पुलिस के आने के बाद उपद्रवियों ने तीन तरफ से पहाड़ियों से मंदिर पर फायरिंग की।”

जैन ने बताया कि जो कुछ नूहं में हुआ वह डायरेक्ट एक्शन डे जैसा था। ऐसा लग रहा था पूरा मेवात मिनी पाकिस्तान बन गया है। चारों तरफ से घेराबंदी की गई थी। मंदिरों और पुलिस चौकियों पर हमले किए गए। उन्होंने कहा कि यह दुष्कृत्य किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि पूरे मेवात क्षेत्र को सील कर एक-एक जिहादी को पकड़े। हिंदू और राष्ट्र विरोधी आतंवाद को रोके।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?
- विज्ञापन -