Homeदेश-समाजदादी के साथ खेत गई थी 15 साल की किशोरी: चॉंद, उस्मान, अजहर और...

दादी के साथ खेत गई थी 15 साल की किशोरी: चॉंद, उस्मान, अजहर और शाहिब ने किया रेप

...जब दादी को एहसास हुआ कि पोती साथ में नहीं है तो उसने घर आकर लोगों को इसकी जानकारी दी। काफी तलाश के बाद किशोरी गन्ने के खेत में बदहवास हालत में मिली।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक नाबालिग के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। जिले के थाना भावनपुर क्षेत्र की 15 साल की पीड़िता अपनी दादी के साथ मिट्टी लाने खेत गई थी। इसी दौरान चार युवक उसे खींच कर खेत में ले गए और दुष्कर्म किया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आरोपितों की पहचान चॉंद, उस्मान, अजहर और शाहिब उर्फ बुडला के तौर पर हुई। चारों पीड़िता के गॉंव के ही रहने वाले हैं। अजहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश भदौरिया के हवाले से खबरों में बताया गया है कि पीड़िता का मेडिकल करवा कर आरोपितों को पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद किया गया है। बताया जाता है कि लड़की जिस जगह मिट्टी लेने गई थी वह उसके घर से महज तीन सौ मीटर दूर है। लौटते वक्त वह दादी के पीछे-पीछे चल रही थी। इसी दौरान आरोपितों ने अचानक उसका मुॅंह कपड़े से दबा दिया और उसे गन्ने के खेत में खींच कर ले गए।

कुछ दूर चलने के बाद जब दादी को एहसास हुआ कि पोती साथ में नहीं है तो उसने घर आकर लोगों को इसकी जानकारी दी। काफी तलाश के बाद किशोरी गन्ने के खेत में बदहवास हालत में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गॉंव पहुॅंची और किशोरी मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।

किशोरी के साथ गैंगरेप: ‘दैनिक जागरण’ के मेरठ संस्करण में छपी ख़बर

गौरतलब है कि बीते दिनों इसी तरह यूपी के कौशांबी में घास लेकर लौट रही दलित नाबालिग के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।
- विज्ञापन -