Homeदेश-समाजतिलक लगाने पर एजाज और कासिम ने हिन्दू बच्चे को पीटा, पैसे छीन कर...

तिलक लगाने पर एजाज और कासिम ने हिन्दू बच्चे को पीटा, पैसे छीन कर तोड़ डाला फोन: मस्जिद जाकर नमाज पढ़ने और इस्लामी धर्मांतरण का भी दबाव

'केसरिया हिन्दू वाहिनी' नाम के संगठन के मंडल अध्यक्ष रामेन्द्र मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि 21 अगस्त को रामपुर धरावां गाँव में पीड़ित लड़का पंचायत भवन पर टीका लगा कर खड़ा था।

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक नाबालिग हिन्दू लड़के को चंदन लगाने पर पीटने का मामला सामने आया है। नाबालिग पर इस्लाम कबूलने और मस्जिद में जा कर नमाज़ पढ़ने के दबाव का भी आरोप है। धर्मांतरण करने के लिए कासिम और एजाज नाम के आरोपितों द्वारा लालच भी दिया गया। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। घटना सोमवार (21 अगस्त, 2023) की है। फिलहाल दोनों आरोपित फरार हैं।

यह मामला थाना क्षेत्र सैनी का है। यहाँ ‘केसरिया हिन्दू वाहिनी’ नाम के संगठन के मंडल अध्यक्ष रामेन्द्र मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि 21 अगस्त को रामपुर धरावां गाँव में पीड़ित लड़का पंचायत भवन पर टीका लगा कर खड़ा था। इसी दौरान वहाँ कासिम और एजाज नाम के 2 युवक पहुँचे। दोनों ने पीड़ित को टीका लगाने के लिए टोका। साथ ही उन्होंने पीड़ित से मस्जिद में जा कर नमाज़ पढ़ने के लिए कहा। दोनों ने नमाज़ पढ़ने की एवज में हर दिन 50 रुपए देने का लालच भी दिया।

शिकायत में आगे बताया गया है कि पीड़ित ने कासिम और एजाज के इस ऑफर को ठुकरा दिया। मना करने से नाराज दोनों आरोपितों ने पीड़ित को बेरहमी से मारा-पीटा। आरोप है कि पीड़ित के पैसे भी छीन कर उसके मोबाइल को तोड़ डाला गया। शिकायत में एक अवैध मदरसे का भी जिक्र है जो रामपुर गाँव में चल रहा है। मदरसे के बारे में बताया गया है कि वहाँ समाज विरोधी गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं। शिकायतकर्ता रामेन्द्र ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन का भी ऐलान किया गया है।

ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। पुलिस ने रामेन्द्र की शिकायत पर कासिम और एजाज पर IPC की धारा 323, 392 और 427 के साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है। SHO सैनी चंद्रभूषण मोरे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दोनों आरोपित फरार हैं जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -