Sunday, May 19, 2024
Homeदेश-समाजहेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया पर बंदूक तानी, रोहित शुक्ला को गोली मार जख्मी किया:...

हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया पर बंदूक तानी, रोहित शुक्ला को गोली मार जख्मी किया: अब शाहरुख़ पठान को कोर्ट ने दी बेल, दिल्ली दंगों में खुलेआम पिस्टल लहराता दिखा था

24 फरवरी, 2020 को शाहरुख़ पठान ने जिस हेड कॉन्स्टेबल पर बंदूक तानी थी, उनका नाम दीपक दहिया है। जिस व्यक्ति को उसने गोली मारी, उनका नाम रोहित शुक्ला है।

दिल्ली में फरवरी 2020 में हुआ हिन्दू विरोधी दंगा आपको याद होगा। उस दंगे में शाहरुख़ पठान नामक एक शख्स की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी, जो हाथ में तमंचा लेकर लोगों के बीच डर का माहौल बना रहा था। इतना ही नहीं, उसने पुलिसकर्मियों पर भी बंदूक तान दी थी। उसे अब दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी है। उस पर आरोप है कि उसने न सिर्फ कई पुलिसकर्मियों को घायल किया, बल्कि एक अन्य व्यक्ति को भी गोली मार कर जख्मी कर दिया था।

शाहरुख़ पठान उस CAA (नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध में हुए प्रदर्शन का हिस्सा था, जो दंगों में तब्दील हो गई और फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिन्दुओं को एक साजिश के तहत निशाना बनाया गया। CAA के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान लाया गया था, जबकि इस्लामी संगठन और विपक्षी नेता इसमें मुस्लिमों को जोड़ने के लिए आमदा थे। जबकि, सच्चाई ये है कि इन तीनों मुल्कों में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं।

24 फरवरी, 2020 को शाहरुख़ पठान ने जिस हेड कॉन्स्टेबल पर बंदूक तानी थी, उनका नाम दीपक दहिया था। जिस मामले में उसे जमानत मिली है, वो जफराबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। उसने रोहित शुक्ला नामक व्यक्ति को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। हालाँकि, शाहरुख़ पठान जमानत मिलने के बावजूद जेल में ही रहेगा क्योंकि उस पर पुलिसकर्मियों पर हमले का एक अन्य मामला भी चल रहा है। एडिशनल सेशन जज अमिताभ रावत ने उसे बेल दी

3 अप्रैल, 2020 से ही शाहरुख़ पठान पुलिस के शिकंजे में है। जज ने कहा कि इस मामले में सभी गवाह पुलिसकर्मी ही हैं और बाकी सह-आरोपितों को भी बेल मिल चुकी है। उसे 50,000 रुपए का बॉन्ड भरने का आदेश भी दिया गया। उसने मई 2023 में भी दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि इस मामले में सभी आरोपित छूट चुके हैं, जबकि वो अकेला जेल में है। उसने 7.65 mm पिस्टल का इस्तेमाल कर के कई बार गोलीबारी की थी और उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में 1300 आइलैंड्स, नए सिंगापुर बनाने की तरफ बढ़ रहा देश… NDTV से इंटरव्यू में बोले PM मोदी – जमीन से जुड़ कर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आँकड़े गिनाते हुए जिक्र किया कि 2014 के पहले कुछ सौ स्टार्टअप्स थे, आज सवा लाख स्टार्टअप्स हैं, 100 यूनिकॉर्न्स हैं। उन्होंने PLFS के डेटा का जिक्र करते हुए कहा कि बेरोजगारी आधी हो गई है, 6-7 साल में 6 करोड़ नई नौकरियाँ सृजित हुई हैं।

कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने ही अध्यक्ष के चेहरे पर पोती स्याही, लिख दिया ‘TMC का एजेंट’: अधीर रंजन चौधरी को फटकार लगाने के बाद...

पश्चिम बंगाल में कॉन्ग्रेस का गठबंधन ममता बनर्जी के धुर विरोधी वामदलों से है। केरल में कॉन्ग्रेस पार्टी इन्हीं वामदलों के साथ लड़ रही है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -