Home Blog Page 5707

BJP में शामिल हुईं हरयाणवी डांसर सपना चौधरी, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

मशहूर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, हर्षवर्धन सिंह जैसे कई सीनियर नेता मौजूद थे। रविवार (जुलाई 7, 2019) को राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सपना चौधरी बीजेपी की मेंबर बनीं। 

इस दौरान 2 गैलेंट्री अवॉर्ड विजेता रिटायर्ड डीसीपी एनएन राव ने भी सदस्‍यता ली। इसके अलावा विवेक भट ने भी भाजपा की सदस्‍यता ली। विवेक 70℅ दिव्यांग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने भाषण में विवेक का जिक्र कर चुके हैं। 

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सपना चौधरी पर सस्पेंस बना हुआ था। पहले उनके कॉन्ग्रेस में आने की खबरें आई थीं। कुछ तस्वीरों के बाद कहा गया कि वह कॉन्ग्रेस में आ गई हैं। लेकिन फिर सपना खुद मीडिया के सामने आईं और उन्होंने इस खबर को गलत बताया। इसके बाद प्रचार के दौरान सपना चौधरी बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ देखी गईं। उन्होंने दिल्ली की विभिन्न सीटों पर बीजेपी के लिए रोड शो में हिस्सा लिया था। अब आखिरकार पार्टी में शामिल हुईं।

कर्नाटक के बाद अब आंध्र प्रदेश: TDP के 18 विधायक और 30 MLC बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

केंद्र में दोबारा सरकार गठन के बाद जहाँ देश भर में बीजेपी नेताओं के हौसले बुलंद हैं, वहीं क्षेत्रीय पार्टियों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। कर्नाटक में कॉन्ग्रेस-जेडीएस गठबंधन में जारी उथल-पुथल जहाँ अब खुलकर सामने आ गई है, वहीं आंध्र प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) की हालत भी कुछ ऐसी ही है, जहाँ पार्टी के विधायक और नेताओं में हलचल मची हुई है। इस बीच बीजेपी ने दावा किया है कि टीडीपी के 18 विधायक और 30 एमएलसी पार्टी के साथ संपर्क में है। आंध्र प्रदेश की सत्ता हाथ से निकलने के बाद अब चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं।

आंध्र प्रदेश के भाजपा प्रभारी सुनील देवधर ने दावा किया है कि टीडीपी के 18 विधायक और 30 एमएलसी उनके संपर्क में हैं और वो जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीडीपी अब एक ऐसी पार्टी है, जिसका कोई भविष्य नहीं है, क्योंकि नायडू का भ्रष्टाचार सामने आ चुका है। अगले 2 साल में नायडू जेल जाएँगे। देवधर के इस दावे ने राज्य की राजनीति में खलबली मचा दी है।

पिछले दिनों देवधर ने कहा था कि कैश-फॉर-वोट घोटाले से लेकर विभिन्न विवादास्पद सरकारी अनुबंधों की वजह से टीडीपी सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। यही वजह है कि अधिकांश विधायक, यहाँ तक कि उनके करीबी सहयोगी भी पार्टी को छोड़ रहे हैं। राज्यसभा के 4 सांसद पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं और अब अन्य नेता पार्टी से जुड़ने के लिए संपर्क कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पार्टी के चार राज्यसभा सांसद हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे। टीडीपी के कुल 6 राज्यसभा सांसद थे, जो अब 2 रह गए हैं। टीडीपी के एम रमेश, टीजी वेंटकेश, जी मोहन राव और वाईएस चौधरी पिछले महीने बीजेपी में शामिल हुए थे। जिससे चंद्रबाबू नायडू को तगड़ा झटका लगा था। जिस समय ये दल-बदल हुआ था, उस समय नायडू अपने परिवार के साथ विदेश में छुट्टियाँ मना रहे थे। बता दें कि, राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कॉन्ग्रेस को प्रचंड बहुमत हासिल हुई है, जिसके बाद जगन मोहन रेड्डी सीएम का पदभार संभाल रहे हैं। वाईएसआर कॉन्ग्रेस ने 175 विधानसभा सीटों में से 151 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि एन चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी 102 से 23 सीटों पर सिमटकर रह गई थी।

दुर्गा मंदिर में तोड़-फोड़ मामले में चार किशोर समेत पाँच गिरफ़्तार, अब तक 17 गिरफ़्तार

दिल्ली के चाँदनी चौक इलाक़े में हौज़ काज़ी दुर्गा मंदिर तोड़-फोड़ मामले में चार किशोरों सहित पाँच और लोगों को गिरफ़्तार किया गया। इस मामले में अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 17 हो गई है।

ग़ौरतलब है कि 30 जून, 2019 की रात, दिल्ली के चाँदनी चौक इलाक़े में स्थित दुर्गा माता के मंदिर में एक भीड़ ने घुसकर तोड़-फोड़ की। इस घटना का वीडियो बनाकर स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में साफ़ दिख रहा था कि मुस्लिम भीड़ ने मंदिर में उत्पात मचाया और पड़ोस में रह रहे हिंदुओं की पिटाई भी की।

ख़बरों के अनुसार, पार्किंग को लेकर हुई एक मामूली सी तक़रार झगड़े में तब्दील हो गई। उसके बाद दोनों समुदायों में जमकर पत्थरबाज़ी हुई। यह मामला यहीं नहीं थमा, उस रात, मुस्लिम भीड़ ने मंदिर में घुसकर प्रतिमाओं को तोड़ा और अल्लाहु अकबर के नारे लगाए। इससे इलाक़े में साम्प्रदायिक तनाव का माहौल बन गया। 

केंद्रीय मंत्री और चाँदनी चौक से सांसद डॉ हर्षवर्धन ने हालात का जायज़ा लेने के लिए इलाक़े का दौरा किया और इस घटना की निंदा करते हुए उन्होंने पुलिस को दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

शनिवार (6 जुलाई) को एक कार्यकर्ता अविरल शर्मा ने ट्विटर पर घोषणा की थी कि मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, वहीं कई हिंदू कार्यकर्ताओं ने ‘संस्कृति को पुनः स्थापित करने’ का संकल्प लिया। हालाँकि, अविरल को कथित रूप से स्थानीय पुलिस स्टेशन द्वारा हिरासत में ले लिया गया और इस आयोजन को रद्द करने के लिए उन पर दबाव डाला गया।

‘जय श्री राम’ बोलने पर TMC के गुंडों ने की एक और BJP कार्यकर्ता की हत्या

पश्चिम बंगाल में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने की वजह से भाजपा के एक और कार्यकर्ता की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना नदिया जिले के स्वरूपनगर की है। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से जारी बयान के मुताबिक स्वरूपगंज क्षेत्र के फकीरतल्ला इलाके के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण देवनाथ को शनिवार जय श्रीराम का नारा लगाने पर इस कदर पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि तृणमूल के स्थानीय नेताओं के निर्देश पर एक समूह द्वारा निशाना बनाया गया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

शुक्रवार (जूलाई 5, 2019) शाम कृष्ण देवनाथ को सड़क किनारे घायल पड़ा देख परिवार के सदस्य उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले गए। फिर बाद में उन्हें कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ भाजपा कार्यकर्ता को मृत घोषित कर दिया गया। नादिया भाजपा ने इस हत्या के पीछे सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस के समर्थकों का हाथ बताया है। भाजपा के राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गृह मंत्री के पद से तत्काल इस्तीफा देने की माँग करते हुए कहा कि वह राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम हो गई हैं।

हत्या के बाद बीजेपी समर्थकों ने नवद्वीप में सड़क जाम कर दी और एक घंटे तक मृतक कृष्ण देवनाथ की लाश लेकर सड़क पर बैठे रहे। बीजेपी समर्थकों की माँग थी कि आरोपितों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कृष्णा देबनाथ की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, “एक युवा जिसका नाम कृष्णा देबनाथ था उसकी तृणमूल कॉन्ग्रेस के गुंडों ने हत्या कर दी, क्योंकि वह जय श्रीराम के नारे लगा रहा था। ममता बनर्जी की खूनी राजनीति का जल्द ही अंत होगा। भगवान, कृष्णा के परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।”

नवद्वीप के एक बीजेपी नेता ने कहा कि देबनाथ को टीएमसी के स्थानीय गुंडों द्वारा पीटा गया क्योंकि वह भगवान राम के नारे लगा रहा था। टीएमसी, भाजपा के हमारे कार्यकर्ताओं के साथ इसी तरह का व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुबह से सड़क जाम इसलिए की थी, क्योंकि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं, स्थानीय तृणमूल नेतृत्व ने इस दावे को खारिज कर दिया है।  टीएमसी नेतृत्व का कहना है कि इस घटना का जय श्री राम बोलने से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता शराब पीकर स्थानीय महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके कारण स्थानीय निवासियों ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना से तृणमूल का कोई संबंध नहीं है।

7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपित सिकंदर को पुलिस ने कोटा से किया गिरफ्तार

जयपुर के शास्त्री नगर थाना इलाके में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपित को पुलिस ने वारदात के पाँच दिन बाद कोटा से शनिवार (जुलाई 6, 2019) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को लेकर देर रात जयपुर पहुँची। पुलिस ने आरोपित सिकंदर उर्फ जीवनू (35 साल) को तब गिरफ्तार किया, जब वो पाँच दिनों तक गायब रहने के बाद एक परिचित से मिलने कोटा के भीमगंज मंडी इलाके में पहुँचा था। दुष्कर्म आरोपित सिकंदर को पकड़ने के लिए पुलिस की 12 टीम दिन-रात जुटी हुई थी। इनमें से एक टीम को आरोपित के कोटा में मौजूदगी का सुराग मिला। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने निगरानी रखी और उसे पकड़ने में सफल रही।

जयपुर के पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि में सिकंदर ने 2004 में 11 साल के एक लड़के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। जिसके लिए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपित सिकंदर ने 2015 में जेल से रिहा होने के बाद 2017 में भट्टा बस्ती इलाके में दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ सहित कई अपराध किए।

आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि 2004 के दोषी ठहराए जाने से पहले और बाद में सिकंदर तकरीबन 10 अपराधों में शामिल था। साथ ही उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि क्या उसी मोहल्ले में 22 जून को 4 साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार का दोषी भी वही है? इसके अलावा सिकंदर के खिलाफ मोटरसाईकिल की चोरी, दुकान लूटना, पुलिस अधिकारी पर हमला करने और पुलिस हिरासत से भागने जैसे कई अन्य अपराध के मामले दर्ज हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि वो एक आदतन अपराधी है। उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज बहुत मददगार साबित नहीं हुए।

जयपुर में मौजूदा तनाव की वजह से पुलिस आरोपित को जल्द से जल्द पकड़ने के दबाव में थी। इस दौरान जिला प्रशासन ने शहर के 13 पुलिस थाना क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को सस्पेंड कर दिया था। इसे शनिवार को फिर से चालू कर दिया गया।

गौरतलब है कि, सिकंदर ने जयपुर के शास्‍त्री नगर थाना क्षेत्र में सोमवार (जुलाई 1, 2019) शाम अपनी बाइक पर घर के बाहर खेल रही एक नाबालिग बच्‍ची को अगवा करके अपने साथ ले गया। उसने बच्‍ची से कहा था कि वह उसके पिता का दोस्‍त है। इसके बाद उसने अमानीशाह नाले के पास बच्‍ची के साथ रेप करके करीब दो घंटे के बाद बच्‍ची को उसके घर के पास फेंककर चला गया। बच्‍ची की हालत गंभीर देखकर उसे सर पद्मपत मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची की हालत में सुधार है। राज्य सरकार ने बच्ची के परिवार को ₹5 लाख की वित्तीय सहायता देने की स्वीकृत प्रदान की है।

मॉब लिंचिंग के नाम पर रांची में मुस्लिम समुदाय ने जमकर किया बवाल, राहगीरों को पीटा, वाहनों में की तोड़फोड़

रांची के डोरंडा स्थित उर्स मैदान में मॉब लिंचिंग के ख़िलाफ़ आयोजित मुस्लिम संगठनों के जनाक्रोश सभा के बाद शहर में काफ़ी बवाल मच गया। नौबत यहाँ तक आन पड़ी कि दो लोगों को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ गया। दोनों इंद्रपुरी, रातू रोड के रहने वाले हैं। बवाल के दौरान चंदन उर्फ़ विवेक श्रीवास्तव के पेट और सीने में चाकू घोंपा गया था और दीपक नाम के शख़्स बेरहमी से पीटा गया था। उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने के लिए शनिवार (6 जुलाई) को विकास मंत्री सीपी सिंह, सांसद संजय सेठ अस्पताल पहुँचे।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों में चोरी के आरोप में पिटाई के बाद हिरासत में तरबेज़ अंसारी की मौत के बाद जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मुद्दे पर जहाँ एक तरफ़ सियासत गरमा गई है, तो वहीं दूसरी तरफ़ भावनाओं को भड़का कर कुछ लोग माहौल बिगाड़ने पर तुले हुए हैं।  

दरअसल, शुक्रवार (5 जुलाई) को शहर में चार घंटे के अंदर दो जगहों पर जमकर उत्पात मचा। पहली घटना, राजेंद्र चौक पर हुई, जहाँ जनाक्रोश सभा से लौट रही भीड़ ने कुछ बस यात्रियों की टीका-टिप्पणी के बाद जमकर उत्पात मचाया। यहाँ जमकर पत्थबाज़ी की गई, कई बसों और कारों के शीशे तोड़े गए। बाइक और ई रिक्शा को भी नही बख़्शा गया। अफ़रा-तफ़री के इस हालात पर पुलिस को क़ाबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना के बाद पूरा मेन-रोड छावनी में तब्दील हो गया।

रांची के राजेंद्र चौक और मेन रोड में एकरा मस्जिद के पास अलग-अलग समय में हुए विवाद में मुस्लिमों की भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़-फोड़ की गई, लोगों के साथ मारपीट भी की गई। दोनों ही जगह पर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर क़ाबू पाया। इस घटना के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल पसर गया। एहतियात के तौर पर पूरे शहर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। वहीं दूसरी तरफ़, जनाक्रोश सभा से ही निकलकर एयरपोर्ट के पीछे एयरपोर्ट ग्राउंड में तीन युवकों की 20-25 युवकों ने जमकर पिटाई कर दी।

ख़बर के अनुसार, जनाक्रोश सभा के आयोजकों पर डोरंडा थाने में FIR दर्ज कराई गई। आयोजकों में एजाज़ गद्दी, मौलाना ओबेदुल्लाह कासमी, शमशेर आलम समेत अन्य के नाम शामिल हैं। FIR के अनुसार, इन पर आरोप है कि इन्होंने बिना वजह सभा का आयोजन किया और शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की क्योंकि उर्स मैदान में आयोजकों को लाउडस्पीकर लगाने से मना कर दिया गया था।

बिना एसडीओ की इजाज़त के जनाक्रोश सभा का आयोजन भी किया गया और मुस्लिम संगठनों के लोग इसमें शामिल भी हुए। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुलूस में बदल गई। जानकारी के अनुसार, जनाक्रोश सभा के समाप्त होने के बाद भीड़ अलग-अलग टुकड़ियों में नारेबाज़ी कर लौट रही थी। इसी बीच बस में बैठे कुछ लोगों ने कमेंट कर दिए। इसके बाद भीड़ में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बस में पथराव शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से बस के शीशे तोड़ दिए।

गुलाबी शहर तीसरी बार UNESCO की विश्व धरोहर सूची में, इस बार चारदीवारी को मिला स्थान

गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर की चारदीवारी (परकोटा) को UNESCO (United Nation Educational scientific Cultural Organisation) ने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है।

शनिवार (जून 06, 2019) को अजरबैजान की राजधानी बाकू में हुई विश्व धरोहर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यूनेस्को के फैसले पर खुशी जताई। इससे पहले जयपुर स्थित आमेर किले और जंतर-मंतर को इस सूची में स्थान मिल चुका है।

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ”जयपुर का संबंध संस्कृति और वीरता से रहा है। उत्साह से भरपूर जयपुर की मेहमाननवाजी लोगों को अपनी ओर खींचती है। खुशी है कि इसे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित किया है।” केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इसे देश के लिए गर्व का विषय बताया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर अपनी ख़ुशी व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- “हम लोगों के लिए यह बहुत गर्व की बात है। इससे राजस्थान का गौरव और बढ़ेगा।”

दिल्ली स्थित यूनेस्को कार्यालय की ओर से कहा गया है कि जयपुर की शहरी योजना प्राचीन हिन्दू, मुगल और समकालीन पश्चिमी महत्ता को प्रदर्शित करती है। ऐतिहासिक जयपुर शहर की स्थापना 1727 में राजा जयसिंह ने की थी। यह अपनी स्थापत्य कला के कारण पर्यटकों में आकर्षण का केंद्र है।

तेलंगाना की आदिवासी महिला से मिले शाह, किया सदस्यता अभियान फिर शुरू

एक बार फिर भाजपा के सदस्यों में भारी बढ़ोतरी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज (शनिवार, 6 जुलाई) से एक बार फिर सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया। इस बार शुरुआत तेलंगाना से की गई, और शाह ने एक आदिवासी महिला से मुलाकात की।

ट्वीट कर दी जानकारी

ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी देते हुए शाह ने लिखा, “रंगारेड्डी, तेलंगाना के ममीडिपल्ली गाँव की श्रीमती जाटवती सोनी नाइक जी के घर गया। उनके स्वागत और उनकी गर्मजोशी ने अभिभूत कर दिया।” उन्होंने मुलाकात की फ़ोटो भी पोस्ट की।

राजीव गाँधी के तंज़ को किया याद

रंगारेड्डी से ही भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का भाजपा को मारा गया ताना भी याद किया। बकौल शाह, “एक समय जब हमारी 2 सीटें थी, तो उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ताना मारा था कि भाजपा परिवार नियोजन में मानती है हम दो हमारे दो। तंज कसने वालों को आज विपक्ष का नेता बनने लायक सीटें नहीं मिल रही और हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार आज केंद्र में है।”

उन्होंने बूथवार काम करने की भाजपा की रणनीति जारी रखने का भी ऐलान किया, और कमज़ोर बूथों पर अधिकाधिक सदस्य बनाने पर भी ज़ोर दिया। “इस बार सदस्यता हर बूथ को मजबूत बनाने के लिए है। जहाँ हम मजबूत हैं, वहीं सदस्य बनाएँ ऐसा नहीं होना चाहिए। जो बूथ हम हारे हैं, उसे मजबूत करने का लक्ष्य तय करने का काम किया जाना चाहिए।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का संदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हर बूथ पर भाजपा को मज़बूत बनाने के अलावा भाजपा को सर्व-स्पर्शीय, सर्व-समावेशी बनाने पर भी जोर दिया है

VIDEO: कट्टरपंथियों द्वारा तोड़फोड़ के बाद दुर्गा मंदिर में फिर गूँजा ‘जय श्री राम’ और हनुमान चालीसा का स्वर

दिल्ली के चाँदनी चौक, हौज काजी स्थित दुर्गा मंदिर में कट्टरपंथियों द्वारा की गई तोड़फोड़ और दंगों के बाद कुछ दिल्ली में रहने वाले कुछ हिन्दू कार्यकर्ताओं ने वहाँ पर आज यानी, जून 06 2019 को अखंड हनुमान चालीसा पाठ करने का निर्णय लिया। लेकिन इस घटना ने एक नया मोड़ तब ले लिया जब आज सुबह ही दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें ऐसा करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल, अविरल शर्मा नामक युवक ने ट्विटर पर ‘Reclaim civilisation’ मुहिम के अंतर्गत इस पहल के बारे में अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी थी।

लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा अविरल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें इस इवेंट को कैंसिल करने के लिए कहा गया। लेकिन अविरल दुर्गा मंदिर में हनुमान चालीसा करने की बात पर डटे रहे। हालाँकि, सोशल मीडिया पर अविरल की गिरफ़्तारी पर विवाद बढ़ने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने ट्वीट के माध्यम से सूचना दी कि मंदिर में हनुमान चालीसा आज ही तय समय पर की जाएगी।

कट्टरपंथियों की भीड़ द्वारा चाँदनी चौक के हौज काजी दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ और दंगों की घटना के बाद आज शाम 7 बजे एक बार फिर ‘जय श्री राम’ और हनुमान चालीसा के स्वर गूँज उठे। इस मौके पर 300 से ज्यादा हिन्दू कार्यकर्ता मौजूद थे।

असली दिक्कत ‘ध्वनि प्रदूषण’ नहीं, हिन्दू भक्त हैं: मंदिर ‘इकोसिस्टम’ ध्वस्त करने की साज़िश

खबर आ रही है कि केरल के वन विभाग के मुताबिक सबरीमाला के मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों (भगवान अय्यप्पा के भक्त) के ‘स्वामिये शरणं अय्यप्पा’ का जप करने से आसपास के जंगलों में ध्वनि प्रदूषण होता है। इसे रोकने के लिए वन विभाग द्वारा केंद्र सरकार को दी गई रिपोर्ट में अय्यप्पा के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पर लगाम कसने की अनुशंसा की गई है। इस खबर की कोई ‘व्याख्या’ बेकार है क्योंकि रिपोर्ट लिखने वाले, पढ़ने वाले, जिसे अनुशंसा दी गई है- उन सभी को पता है कि यह क्यों किया गया है। यह ‘सेक्युलर’ सरकारी मशीनरी द्वारा एक और हिन्दूफ़ोबिक आघात है हिंदुत्व/हिन्दू धर्म पर।

महज़ अपमान नहीं, खुला हमला है

मंदिर में श्रद्धालुओं की आवक रोकने का यह प्रयास केवल एक मंदिर, एक आस्था या धार्मिक भावना, एक परम्परा का “अपमान” नहीं है- यह एक पूरे ‘इकोसिस्टम’ पर, मंदिरों के इर्द-गिर्द बुने हुए सामाजिक ताने-बाने पर हमला है। यह कोशिश है अय्यप्पा के आसपास खड़े पतनमतिट्टा जिले के (जहाँ सबरीमाला मंदिर स्थित है), और केरल राज्य के पूरे हिन्दू समाज के आपसी धार्मिक संबंध को नष्ट करने की।

यह कोशिश है सबरीमाला और अय्यप्पा के प्रति श्रद्धा की वो डोर तोड़ने की, जिससे लोग ऐसे जुड़े कि सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के मुकदमे के खतरे के बाद भी देश के हर कोने से लाखों (या शायद करोड़ों) लोगों ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर में ‘स्वामिये शरणम्’ लिखकर अपना आक्रोश जताया, अपने स्थानीय संघ-भाजपा-कॉन्ग्रेस नेताओं से मिलकर इस फ़ैसले को बदलने का दबाव बनाया और लिबरल गैंग के खिलाफ सबरीमाला-अय्यप्पा संघर्ष और प्रतिरोध के देवता बन गए हैं।

मंदिरों की महत्ता

मंदिर कई स्तरों पर हिन्दू धर्म या हिंदुत्व (Hindu-ness) को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह केवल एक ‘प्रतीक’ मात्र नहीं हैं ईश्वर का, जिसका केवल ‘कथित’ महत्त्व हो। अध्यात्म और योग के स्तर पर भी मंदिर महत्वपूर्ण हैं, और सामाजिक स्तर पर भी। हिन्दू समाज मंदिरों के इर्द-गिर्द बना समाज रहा है, और हर गाँव-शहर के छोटे-बड़े ग्राम देवता-कुल देवता के मंदिर से लेकर ज्योतिर्लिंग, शक्तिपीठ आदि श्रद्धालुओं के समुदाय के, उनके ‘इकोसिस्टम’ की धुरी रहे हैं।

जब लोग शाम को काम-धंधे से घर लौटते समय मंदिर में भगवान को हाथ जोड़ने जाते थे, या रात को खाना खाने के बाद शयन-आरती में शामिल होते थे, तो उनमें से अधिकाँश केवल वहाँ पंद्रह मिनट बैठकर भजन-ध्यान-जप नहीं करते थे, बल्कि महत्वपूर्ण बातों का आदान-प्रदान, आस-पास के समाज में क्या चल रहे है, फलाने विषय पर धर्म और शास्त्र क्या कहता है, किस हद तक सैकड़ों या हज़ारों वर्ष पहले कही गई वह बात समकालीन महत्व रखती है- इन सब पर चर्चा होती थी।

धर्म की धारा ऐसे ही हर स्थानीय समुदाय में अपने विशिष्ट ‘स्वाद’ के साथ जीवित और जीवंत रहती थी। वही शिव ऐसे ही स्थानीय आस्था और भक्ति के प्रभाव के चलते नेपाल में पशुपतिनाथ हैं, गुजरात में सोमनाथ, और झाखण्ड में बैद्यनाथ और तमिल नाडु में रामेश्वरम्- और फिर भी सभी शिव हैं, इसमें कोई शंका नहीं। और ऐसा दैनिक जुड़ाव होने के चलते मंदिर और धर्म केवल एक विचार या विचारधारा नहीं थे, सामुदायिक जीवन के केंद्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते थे।

और इसी की बानगी सबरीमाला में देखने को मिली। मंदिर के ‘क्षेत्रम्’, उसके आगम शास्त्र के नियम और मंदिर के देवता की ही शास्त्रोक्त इच्छा के विपरीत जाने वाले सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को लागू करने में केरल की कम्युनिस्ट सरकार को नाकों चने चबाने पड़ गए। दो-तीन महीने तक श्रद्धालु वहाँ घेरा बनाकर पहरा देते रहे ताकि कोई अविश्वासी महिला उनके देवता के क्षेत्रम् को भङ्ग न कर दे।

अंत में केवल अपने अभिमान की तुष्टि के लिए दो महिलाओं का प्रवेश भी आसुरिक केरल सरकार को अँधेरी रात में ही कराना पड़ा- और उन दो के बाद पूरा मामला फिर से ठप हो गया। लेकिन इस अनुभव से हिन्दूफ़ोबिकों की इस पीढ़ी को वह समझ में आ गया जो उनसे पहले कम्युनिस्ट इतिहासकारों और नीति-निर्माताओं, उससे पहले हिंदुस्तान में ईसाईयत फैलाना चाह रहे ईसाई मिशनरियों को समझ में आया था (इस्लामिक आक्रांताओं को यह शुरू से पता था, यह उनके हमलों से साफ़ पता चलता है)- बिना मंदिर-इकोसिस्टम को विखंडित किए, उससे लोगों का ‘तलाक’ कराए, ‘कॉकरोच’ की तरह न मरने की ज़िद पकड़े हिन्दू धर्म को नहीं मारा जा सकता।

हर मंदिर, हर परम्परा पर हमले का template एक ही होता है

हिन्दूफ़ोबिक मीडिया, राजनीतिक और सरकारी गिरोह का एक ही template है- जो वे बार-बार इस्तेमाल करते हैं हिन्दू मंदिरों और परम्पराओं को प्रतिबंधित करने के लिए। और हिन्दू हर बार उसमें फँस जाते हैं- और इसका अहसास उन्हें तब होता है, जब बहुत देर हो जाती है।

पहले चरण में पर्यावरण, प्रगतिशीलता, नारी-अधिकार आदि की आड़ लेकर हिन्दुओं की परम्पराओं का दानवीकरण होता है। और कुछ नहीं मिलता तो केवल ‘चलो, सुधार-के-लिए सुधार करते हैं’ के बहाने हिन्दू आस्था पर कीचड़ उछाला जाता है। (उदाहरण के तौर पर, एक महिला के हिन्दू रीति-रिवाजों से इतर शादी करने के निजी निर्णय को, जिसमें अपने-आप में किसी को आपत्ति नहीं हो सकती, हिन्दूफोबिया की मानसिकता के चलते हिन्दू विवाह-प्रणाली को पूरी तरह दानवीकृत करने के लिए इस्तेमाल किया गया) इस चरण में मीडिया (पहले मुख्यधारा, और अब मुख्यधारा के अलावा सोशल मीडिया भी) के इस्तेमाल से ‘माहौल’ बनाया जाता है।

याद करिए दही-हांडी, जल्ली-कट्टू, दिवाली पर ‘प्रगतिशील’ प्रतिबंध लगने के सालों पहले से कैसे इन उत्सवों के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक, सांस्कृतिक, और यहाँ तक कि ‘लाइफस्टाइल’ पत्र-पत्रिकाओं में लेख छपने लगे थे। यही सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है- इसमें टीवी पर आ रहे विज्ञापन, फ़िल्में, पत्रकार, और यहाँ तक कि स्कूल की किताबों की सहायता से ‘हिन्दू धर्म समाज के लिए खराब है’ का संदेश धीरे-धीरे करके घोला जाता है।

दूसरे चरण में मीडिया के माहौल बना लेने के बाद सरकारी और गैर-सरकारी मशीनरी ‘सक्रिय’ हो जाती है। अदालतों में दही-हांडी और दिवाली के खिलाफ याचिकाएँ लगने लगतीं हैं, सरकारों में बैठे व्यक्ति अय्यप्पा भक्तों के द्वारा ध्वनि-प्रदूषण की सरकारी ठप्पे वाली रिपोर्ट देकर ऐसे प्रोपेगण्डे पर अपनी मुहर लगाकर उसकी विश्वसनीयता बढ़ाते हैं, और इस चरण का अंत सरकारी या अदालती आदेश से हिन्दूफ़ोबिया गिरोह के मंसूबों की पूर्ति में होता है।

लेकिन इनका ‘गेम’ यहीं खत्म नहीं होता, चालू रहता है। इनका मन केवल एक बार किसी प्रथा को क़ानूनी रूप से प्रतिबंधित कर के नहीं भरता, बल्कि अगर उसके ख़िलाफ़ कोई व्यक्ति अगर अपने आस्था, अपने धर्म का पालन जारी रखे तो उसे ‘कंटेम्प्ट ऑफ़ कोर्ट’ के डंडे से सीधा कर दिया जाता है। सबरीमाला में यही हुआ, यही दही-हांड़ी के मामले में हुआ, और यही दिवाली के मामले में हुआ

हिन्दू है कि जागता नहीं

हर बार, हर एक बार शुरुआती चरणों में इन आसुरिक वृत्ति वालों की हाँ-में-हाँ मिलाने के बाद हिन्दू यह उम्मीद करते हैं कि अंत में नतीजा अलग होगा। यह खुद को छलने या पगला जाने के अलावा कोई तीसरी चीज़ नहीं हो सकती। और अभी भी यही हो रहा है। इस रिपोर्ट पर ना कहीं कोई जनाक्रोश है, न ही हिन्दू आक्रोश की सोशल मीडिया में फसल काटने वालों में से अधिकांश ने इस पर एक ट्वीट भर भी करने की जहमत उठाई है।

और जब इस रिपोर्ट के आधार पर कुछ सालों में वामपंथी दो-चार सौ लेख लिख डालेंगे, उन लेखों के आधार पर कोई सरकार को ज्ञापन या अदालत में याचिका दे देगा, सबरीमाला में श्रद्धालुओं की आवक कम या बंद हो जाएगी, तो उसके बाद ‘जागा हुआ हिन्दू’ सड़कों पर तब उतरकर सोचेगा कि वह ‘सेक्युलर’ मशीनरी को झुका लेगा।

लोहिया हिंदूवादी नहीं थे, शायद अपने समकालीनों की तरह उनके लिए भी हिन्दूफ़ोबिया सार्वजनिक जीवन का सामान्य स्तर रहा हो (मैंने लोहिया को पढ़ा नहीं है, इसलिए उनकी पीढ़ी के एवरेज पर बात कर रहा हूँ) लेकिन उनका कथन ‘ज़िंदा कौमें पाँच साल इंतज़ार नहीं करतीं।” अगर हिन्दू सीख कर आत्मसात कर लें, अपना उद्धार खुद, और आज से ही, अपने जीते-जी करने की कमर कस लें तो बड़ी कृपा होगी।

आगे की राह

आगे की राह किसी ‘कल्कि अवतार’ के आने या ‘भगवान विष्णु के ‘एक्स्ट्रा’ वाले अवतार’ के भरोसे बैठे रहने की बजाय अगर ‘अप्प दीपो भव’ की हो तो बेहतर होगा। सबसे पहले तो हिन्दुओं को ‘स्व-केंद्रित’ सामाजिक और सामुदायिक जीवन की मानसिकता से बाहर आना होगा। चाहे आप स्वयं ईश्वर में विश्वास रखें या न रखें, अगर आप हिन्दू शब्द से अपनी पहचान जोड़ते हैं, या हिन्दू संस्कृति और सभ्यता के हितैषी हैं तो अपने स्थानीय मंदिर और पुजारी का हाल-चाल लेना प्रारंभ करें।

पता करें कि वह सरकार के चंगुल में है, किसी निजी व्यक्ति या संस्था द्वारा संचालित है या एक सार्वजनिक ट्रस्ट के अंतर्गत आता है। उसके कार्यकलापों में भागीदार बनें- भले वह भागीदारी साल में एक बार बंदनवार लगाने जितनी ही क्यों न हो।

जिन्हें पढ़ने में रुचि हो, वे कोई भी शास्त्र– नाट्यशास्त्र, व्याकरण, पुराण, चित्रकला यहाँ तक कि कामशास्त्र भी, उठाकर यह जानने का प्रयास करें कि किसी भी विषय पर हिन्दू मत क्या है। योग, ध्यान, तंत्र, क्रिया- इस सब को आप सीखना शुरू कर सकते हैं। बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर से लेकर जग्गी वासुदेव और ओम स्वामी तक बड़ी आध्यात्मिक संस्थाओं की कमी नहीं है, और हर शहर में छोटे-छोटे योग गुरु भी मौजूद हैं।

अपने बच्चों की किताबों को जानें- और उन्हें किताबों से इतर हिंदुत्व का, हिन्दू धर्म का असली सत्य बताएँ। एक मशहूर लेखक (शायद प्रेमचंद, लेकिन यकीन के साथ नहीं कह सकता) अंग्रेज़ों के समय में इतिहास के सरकारी अध्यापक थे। एक घंटे की क्लास में 20-25 मिनट में इम्तिहान में सवाल के जवाब में क्या लिखा जाना है, इसकी बात खत्म कर बाकी का समय किताबों में हिन्दुस्तानियों के खिलाफ जो प्रोपेगैंडा भरा था वह कितना झूठा था, उसे काटने में बिताते थे। अंग्रेज़ों के समय में जेल जाने और नौकरी खोने का खतरा उठाकर कोई अगर यह कर सकता था तो आपको अपने बच्चों को आज़ाद देश में सच बताने से कौन रोक रहा है?

हिन्दू धर्म न किसी एक मसीहा, किसी एक किताब की बदौलत पैदा हुआ है, न किसी एक माई-बाप के भरोसे इसका संरक्षण किया जा सकता है। आपके हाथ में केवल यह निर्णय है कि आप इसके संरक्षण में कुछ करेंगे, या किसी मसीहा के चुटकी बजाने का इंतजार करेंगे।

‘आगे की राह’ खण्ड के कुछ विचार लेखक नितिन श्रीधर के इंडियाफैक्ट्स ब्लॉग से साभार।